सब्सक्राइब करें

Digestive Health Signs: पॉटी का रंग खोल सकता है आपकी सेहत के कई बड़े राज!

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 25 May 2026 12:33 PM IST
सार

What Do Different Poop Colors Mean: जी हां, सही पढ़ा आपने....आपके शरीर से निकलने वाला मल का रंग शरीर के अंदर होने वाली दिक्कतों के बारे में सारे राज खोल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में। 

विज्ञापन
What Do Different Poop Colors Mean potty ke rang se bimari ki pahchan kaise kare
पॉटी का रंग बताता है आपकी सेहत का राज - फोटो : AI
What Do Different Poop Colors Mean: ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह आपकी सेहत से जुड़ा एक बेहद अहम संकेत है। हमारे शरीर में होने वाली कई अंदरूनी समस्याओं की जानकारी अक्सर हमारे मल (Stool) के रंग और बनावट से मिल सकती है। डॉक्टर भी मानते हैं कि स्टूल का रंग पाचन तंत्र, लिवर की सेहत, खाने की आदतों और शरीर में चल रही किसी बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है।


कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। इसलिए शरीर के इन छोटे-छोटे संकेतों को समझना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं अलग-अलग रंग के मल का क्या मतलब होता है और कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
What Do Different Poop Colors Mean potty ke rang se bimari ki pahchan kaise kare
पॉटी का रंग बताता है आपकी सेहत का राज - फोटो : Freepik
भूरा
 
  • भूरा रंग सामान्य और स्वस्थ पाचन तंत्र का संकेत माना जाता है।
  • यह बताता है कि आपका खाना ठीक से पच रहा है और आंतों की क्रिया सही तरीके से काम कर रही है।
  • इसमें चिंता की कोई बात नहीं होती।
  • संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीने से यह स्थिति बनी रहती है।

 
Trending Videos
What Do Different Poop Colors Mean potty ke rang se bimari ki pahchan kaise kare
पॉटी का रंग बताता है आपकी सेहत का राज - फोटो : Freepik.com
काला 
 
  • काले रंग का मल कई बार गंभीर संकेत हो सकता है।
  • यह पेट या आंतों में अंदरूनी ब्लीडिंग का संकेत हो सकता है, खासकर अगर मल चिपचिपा और बदबूदार हो।
  • कई बार सप्लीमेंट या कुछ दवाओं के सेवन से भी मल काला हो सकता है।
  • अगर यह स्थिति लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से जांच जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
What Do Different Poop Colors Mean potty ke rang se bimari ki pahchan kaise kare
पॉटी का रंग बताता है आपकी सेहत का राज - फोटो : Adobe Stock
लाल 
 
  • लाल रंग का मल अक्सर आंतों या मलाशय में खून की मौजूदगी का संकेत देता है।
  • यह बवासीर, फिशर या आंतों में किसी चोट के कारण हो सकता है।
  • कभी-कभी अधिक चुकंदर या लाल रंग के खाद्य पदार्थ खाने से भी मल लाल दिख सकता है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 
विज्ञापन
What Do Different Poop Colors Mean potty ke rang se bimari ki pahchan kaise kare
पॉटी का रंग बताता है आपकी सेहत का राज - फोटो : Freepik.com
पीला 
 
  • पीला मल शरीर में फैट डाइजेशन की समस्या की ओर इशारा कर सकता है।
  • यह लिवर, पित्ताशय या पाचन एंजाइम की कमी से जुड़ा हो सकता है।
  • लगातार पीला मल आने पर मेडिकल जांच कराना जरूरी है क्योंकि यह पोषक तत्वों के अवशोषण में समस्या दिखा सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed