सब्सक्राइब करें

Health Tips: पाचन की समस्या से परेशान हैं? कहीं तनाव तो नहीं है आपके समस्या की जड़

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 29 May 2025 02:01 PM IST
सार

आज के समय बहुत से लोग मानसिक तनाव से परेशान रहते हैं। एक स्टडी के मुताबकि मानसिक तनाव का सीधा संबंध पाचन क्रिया से होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इससे बचने के क्या उपाय हैं?

विज्ञापन
Health Tips for Digestive Problems Reason Stress Might Be Hidden Root Cause
तनाव - फोटो : Freepik

Health Tips for Digestive Problems : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। पेट दर्द, अपच, कब्ज और गैस जैसी परेशानियां हर उम्र के लोगों को सता रही हैं। गर्मी के मौसम में तो ये दिक्कतें और भी बढ़ जाती हैं। पाचन संबंधी समस्याओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसका एक बड़ा कारण मानसिक तनाव भी है। जी हां, एक स्टडी के अनुसार, हमारे मस्तिष्क का आंतों से सीधा और गहरा संबंध होता है, यानी पाचन क्रिया और मानसिक तनाव आपस में जुड़े हुए हैं।



तनाव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित करता है। जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन जैसे कॉर्टिसोल और एड्रेनालाइन का स्तर बढ़ जाता है। इन हार्मोनों का सीधा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है, जिससे पेट में ऐंठन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक तनाव में रहने से आंत में बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ता है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है।

Trending Videos
Health Tips for Digestive Problems Reason Stress Might Be Hidden Root Cause
स्ट्रेस - फोटो : Adobe stock photos

गर्मियों में यह समस्या और बढ़ जाती है। उच्च तापमान और डिहाइड्रेशन के कारण शरीर पहले से ही तनावग्रस्त होता है। ऐसे में अगर आपकी दिनचर्या अनियमित है, खान-पान अनहेल्दी है, या आप मानसिक तनाव में हैं, तो पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, तनाव के कारण नींद की कमी भी पाचन तंत्र को प्रभावित करती है, जिससे दिनभर थकान और एकाग्रता में कमी महसूस होती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips for Digestive Problems Reason Stress Might Be Hidden Root Cause
मेडिटेशन - फोटो : Freepik.com

क्या करें? 
सबसे पहले, तनाव को कम करने की कोशिश करें। रोजाना 10-15 मिनट का ध्यान या गहरी सांस लेने का अभ्यास तनाव को कम करने में मदद करता है। योग और हल्का व्यायाम, जैसे सुबह की सैर, भी फायदेमंद है। इसके साथ ही, अपनी डाइट पर ध्यान दें।


ये भी पढ़ें- Diabetes Tips: डायबिटीज से हैं परेशान? गर्मियों में शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चार चीजें
 
Health Tips for Digestive Problems Reason Stress Might Be Hidden Root Cause
दही - फोटो : Adobe stock

पाचन को बेहतर बनाने के लिए दही को अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंत के स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं। खाना खाने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना पाचन को अच्छा रखने में मदद करता है।


ये भी पढ़ें- Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज-2 लिवर कैंसर, जानिए क्यों होती है ये दिक्कत और शुरुआत में ही कैसे करें इसकी पहचान
 
विज्ञापन
Health Tips for Digestive Problems Reason Stress Might Be Hidden Root Cause
डिहाइड्रेशन से बचें - फोटो : Freepik.com
खान-पान के साथ-साथ जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी है। रात को सोने से 2-3 घंटे पहले खाना खा लें और कोशिश करें कि रात की नींद पूरी हो। ज्यादा फैट वाले भोजन, फास्ट फूड, और गैस युक्त पेय पदार्थों से बचें। दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीकर शरीर को हाइड्रेटेड रखें। अगर पाचन की समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed