{"_id":"613c6b0f8ebc3e86675746d3","slug":"health-tips-four-home-remedies-to-cure-appendix","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: अपेंडिक्स को ठीक करने के ये हैं चार घरेलू नुस्खे, मिल सकता है गजब का फायदा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
काम की बात: अपेंडिक्स को ठीक करने के ये हैं चार घरेलू नुस्खे, मिल सकता है गजब का फायदा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपेंडिक्स को ठीक करने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : iStock
हमारे आसपास कई खतरनाक बीमारियां मौजूद हैं, जिसमें से एक है अपेंडिक्स। दरअसल, ये मानव शरीर की आंत में पाए जाने वाली 3.5 इंच लंबी एक ट्यूब होती है, जो पेट के एकदम निचले हिस्से में होती है। अपेंडिक्स कई बार हमारे शरीर को काफी नुकसान तक पहुंचा सकता है। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि कई मामलों में तो सर्जरी करनी पड़ जाती है। अपेंडिक्स में इंफेक्शन भी हो जाता है और पिर सूजन और जलन तक होने लगती है, जिसकी वजह से व्यक्ति को पेट में काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेना तो जरूरी है ही, लेकिन इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खों की भी मदद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अपेंडिक्स के उन घरेलू नुस्खों के बारे में, जो आपके काम आ पाएं।
Trending Videos
2 of 5
अपेंडिक्स को ठीक करने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : Pixabay
मेथी
मेथी को अपेंडिक्स में काफी फायेदमंद माना जाता है। मेथी का सेवन करने के लिए आपको दो चम्मच मेथी के दानों को एक लीटर पानी में लगभग आधे घंटे तक उबालना है और फिर इस पानी को छानकर इसका दिन में दो बार सेवन करना है। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अपेंडिक्स को ठीक करने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : istock
पुदीना
अपेंडिक्स में पुदीना काफी मदद कर सकता है। पुदीने का सेवन करने से गैस, बदहजमी और उल्टी जैसी दिक्कतों में जल्दी आराम मिलता है। आप पुदीने का सेवन पुदीने का पानी या पुदीने की चाय के तौर पर कर सकते हैं।
4 of 5
अपेंडिक्स को ठीक करने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : Pixabay
सब्जियों से बना जूस (वेजिटेबल जूस)
आप सब्जियों से बने वेजिटेबल जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे अपेंडिक्स के दर्द में काफी आराम मिलता है। आप चुकंदर, खीरा और गाजर का जूस पी सकते हैं। दिन में दो बार इस जूस का सेवन करें, इससे आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
अपेंडिक्स को ठीक करने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : Pixabay
बादाम का तेल
आपको करना ये है पहले पेट की सिकाई करनी है और इसके बाद एक सॉफ्ट तौलिए को बादाम के तेल में भिगा दें। फिर जब ये भीग जाए तो इससे पेट पर अपेंडिक्स वाली जगह पर मसाज करें। ऐसा राहत मिलने तक करते रहें।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।