Drinking Less Water Increases Cholesterol: हमारा शरीर लगभग 70% पानी से बना है ऐसे में अगर कोई कम पानी पी रहा है तो उसे डिहाइड्रेशन होता है, जिससे हमारे शरीर में कई समस्या हो सकती हैं। अक्सर लोग इस परेशानी को केवल प्यास या थकान से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसके अलावा भी यह स्थिति आपके सेहत के कई चीजों को प्रभावित कर सकती है। यह दिल की सेहत के लिए एक गंभीर और अनदेखा जोखिम कारक बन सकता है।
Health Tips: क्या कम पानी पीने से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, जानें हाइड्रेशन का खून के गाढ़ापन से सीधा संबंध
- शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण होते हैं, इनमें एक कारण कम पानी पीना भी है।
- आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि कम पानी पीना हमारे सेहत हार्ट हेल्थ को किस तरह प्रभावित करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्ट पर सीधा असर
शरीर में पानी की कमी होते ही खून गाढ़ा हो जाता है। इसका सबसे पहला असर खून के बहने की गति पर पड़ता है। इस गाढ़े खून को पूरे शरीर में भेजने के लिए दिल को बहुत जोर लगाना पड़ता है। दिल पर यह अतिरिक्त दबाव ही हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन जाता है। इसलिए अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो दिनभर में 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं।
हार्ट अटैक का खतरा
जब खून गाढ़ा हो जाता है, तो उसमें थक्के बनने की संभावना बढ़ जाती है। ये थक्के, नसों में पहले से जमा हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ मिलकर, रक्त ले जाने वाली धमनियों में रुकावट (ब्लॉकेज) पैदा कर देते हैं। यही ब्लॉकेज अंत हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकता है। पर्याप्त पानी पीकर आप इस गंभीर खतरे को आसानी से टाल सकते हैं।
पानी है नेचुरल डिटॉक्स एजेंट
पानी सिर्फ प्यास नहीं बुझाता, यह शरीर के लिए नेचुरल सफाई का काम करता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से खून में मौजूद फालतू फैट जैसे कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इतना ही नहीं यह पानी आपकी रक्त वाहिकाओं को लचीला और मजबूत बनाए रखता है, जिससे रक्त का बहाव बेहतर बना रहता है।
अपने हृदय को सुरक्षित रखने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए, हर दिन 8 से 10 गिलास सादा पानी पीना जरूरी है। सादे पानी के अलावा आप बिना चीनी का नींबू पानी या हर्बल चाय भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। ये पेय शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और आपको हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाकर दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।