सब्सक्राइब करें

Healthy Alternatives to Junk Food: जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं? ये विकल्प रखेंगे आपकी सेहत फिट

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 11 Jun 2026 02:07 PM IST
सार

Healthy Alternatives to Junk Food: युवाओं के बीच एक तरफ जंक फूड को लेकर क्रेज देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ वो अपनी फिटनेस का भी काफी ध्यान रखते हैं। ऐसे में हम आपको यहां जंक फूड के हेल्दी विकल्प बताएंगे। 

विज्ञापन
Healthy Alternatives to Junk Food best healthy substitute for chocolate craving to pizza and burger disprj
जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं? - फोटो : AI
Healthy Alternatives to Junk Food: अक्सर लोगों को अचानक कुछ खास तरह के फूड्स खाने की क्रेविंग होने लगती है, जैसे गोलगप्पा, आइसक्रीम, चॉकलेट, फ्राइज, पिज्जा या बर्गर। ये क्रेविंग्स कभी-कभी इतनी तेज होती हैं कि इन्हें कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। 


खासकर शाम के समय या तनाव में होने पर लोग अनहेल्दी और हाई-कैलोरी फूड की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। हालांकि बार-बार इन चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ना, पाचन संबंधी समस्याएं और शरीर में पोषण असंतुलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि इन क्रेविंग्स को पूरी तरह रोकने की बजाय उनके हेल्दी विकल्प अपनाए जाएं। 

सही फूड चॉइस और बैलेंस डाइट से आप अपनी क्रेविंग भी पूरी कर सकते हैं और सेहत भी ठीक रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि जब आपको इन चीजों की क्रेविंग हो तो क्या हेल्दी विकल्प चुन सकते हैं।

 
Healthy Alternatives to Junk Food best healthy substitute for chocolate craving to pizza and burger disprj
जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं? - फोटो : instagram
गोलगप्पा की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?

गोलगप्पा अक्सर तला हुआ और ज्यादा मसालेदार होता है, जिससे एसिडिटी और पेट की दिक्कत हो सकती है।

इसके हेल्दी विकल्प
 
  • स्प्राउट्स चाट (उबले चने, मूंग, प्याज, टमाटर)
  • घर का पानी पूरी (बेक्ड पूरी + नींबू पानी)
  • खीरा, टमाटर और चाट मसाला सलाद

 
Healthy Alternatives to Junk Food best healthy substitute for chocolate craving to pizza and burger disprj
जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं? - फोटो : Instagram
आइसक्रीम की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?

आइसक्रीम में ज्यादा शुगर और फैट होता है, इसलिए इसे खाने से जितना हो सके बचें। 

इसके हेल्दी विकल्प 
 
  • फ्रोजन योगर्ट
  • केले की नेचुरल आइसक्रीम
  •  फ्रूट सलाद + शहद
  • चिया सीड पुडिंग

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Alternatives to Junk Food best healthy substitute for chocolate craving to pizza and burger disprj
जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं? - फोटो : Adobe stock
चॉकलेट की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?

मिल्क चॉकलेट में ज्यादा शुगर होती है, ये एकदम से शुगर बढ़ा सकती है।

इसके हेल्दी विकल्प
 
  • 70% या ज्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट
  •  कोको पाउडर से बनी स्मूदी
  • नट्स और ड्राई फ्रूट्स मिक्स 
  • मुंगफली की चिक्की

 
विज्ञापन
Healthy Alternatives to Junk Food best healthy substitute for chocolate craving to pizza and burger disprj
जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं? - फोटो : instagram
 फ्राइज की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?

डीप फ्राइड फ्राइज ज्यादा ऑयली होते हैं, इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

इसके हेल्दी विकल्प 
 
  • बेक्ड स्वीट पोटैटो
  • रोस्टेड मखाना
  • भुना चना

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed