{"_id":"6a3a1657a963ef2d6b030b97","slug":"healthy-foods-side-effects-in-hindi-cashew-to-ragi-know-the-side-effects-of-these-food-2026-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Healthy Foods Side Effects: रागी से लेकर काजू तक, इन हेल्दी फूड्स को हर कोई नहीं खा सकता","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Healthy Foods Side Effects: रागी से लेकर काजू तक, इन हेल्दी फूड्स को हर कोई नहीं खा सकता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:20 AM IST
सार
Healthy Foods Side Effects: अक्सर लोगों को लगता है कि जो चीजें हेल्दी होती हैं, वो सभी के लिए फायदेमंद होती हैं। जबकि ऐसा नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि किन हेल्दी चीजों का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
इन हेल्दी फूड्स को हर कोई नहीं खा सकता
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Healthy Foods Side Effects: अक्सर माना जाता है कि हेल्दी फूड्स का सेवन जितना ज्यादा किया जाए, उतना ही शरीर को फायदा मिलता है। रागी, काजू, अनार, डार्क चॉकलेट, सूरजमुखी के बीज और मूंगफली जैसी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती हैं और इन्हें हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर हेल्दी फूड हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होता?
इन हेल्दी फूड्स को हर कोई नहीं खा सकता
- फोटो : Adobe Stock
रागी
- रागी को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- यह हड्डियों को मजबूत बनाने और पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद करती है।
- जिन लोगों को लगातार दस्त की समस्या रहती है, उनके लिए अधिक मात्रा में रागी का सेवन परेशानी बढ़ा सकता है।
- इसके अलावा रागी में ऑक्सलेट की मात्रा भी होती है, इसलिए कैल्शियम ऑक्सलेट किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।
इन हेल्दी फूड्स को हर कोई नहीं खा सकता
- फोटो : Freepik.com
काजू
- काजू पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन माइग्रेन या बार-बार सिरदर्द की समस्या वाले लोगों को इन्हें सावधानी से खाना चाहिए।
- काजू में मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिक भी सिरदर्द की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
- अगर इन्हें खाने के बाद सिरदर्द बढ़ता है, तो इनका सेवन कम करना बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन हेल्दी फूड्स को हर कोई नहीं खा सकता
- फोटो : Adobe Stock
मूंगफली
- मूंगफली में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं लेकिन एसिड रिफ्लक्स, हार्टबर्न या GERD से जूझ रहे लोगों के लिए ये परेशानी बढ़ा सकती है।
- ज्यादा मूंगफली कुछ लोगों में गैस, पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
इन हेल्दी फूड्स को हर कोई नहीं खा सकता
- फोटो : freepik.com
अनार
- अनार को खून बढ़ाने और इम्यूनिटी मजबूत करने वाला फल माना जाता है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी विटामिन मौजूद होते हैं।
- जिन लोगों को गंभीर कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें अनार का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
- कुछ मामलों में इसके अधिक सेवन से कब्ज की परेशानी और बढ़ सकती है।
- पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोगों को संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।