Karele Ki Sabji Kaise Banti Hai: करेले का नाम सुनते ही अक्सर बच्चों ही नहीं, बड़ों का भी मुंह बन जाता है। इसकी कड़वाहट के कारण बहुत से लोग इसे अपनी थाली से दूर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही करेला स्वाद और सेहत का ऐसा खजाना है, जिसे सही तरीके से बनाया जाए तो हर कोई उंगलियां चाटता रह जाए? करेला विटामिन C, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यही वजह है कि इसे डायबिटीज फ्रेंडली सब्जियों में भी गिना जाता है।
अक्सर लोगों को लगता है कि करेले से सिर्फ एक ही तरह की सब्जी बन सकती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मसालेदार भरवां करेला से लेकर प्याज वाले कुरकुरे करेले, पनीर करेला, काजू करेले और नारियल वाले करेले तक इसकी कई ऐसी रेसिपी हैं जो स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देती हैं। खास बात यह है कि इन रेसिपीज में करेले की कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है, जिससे बच्चे भी इसे आसानी से खा लेते हैं।
अगर आप भी रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो करेले की ये 10 खास सब्जियां आपके खाने का स्वाद बदल सकती हैं। आइए जानते हैं करेले से बनने वाली 10 स्वादिष्ट और आसान रेसिपीज के बारे में।
करेले की कड़वाहट कम करने के आसान उपाय
करेले की कोई भी सब्जी बनानी हो, पहले उसकी कड़वाहट को निकालें। उसके बाद ही सब्जी बनाने की विधि अपनाएं। करेले की कड़वाहट कम करने के कई तरीके हैं। जैसे,
-
करेले को काटकर नमक लगाकर 20-30 मिनट छोड़ दें।
-
हल्दी और नमक वाले पानी में उबाल लें।
-
प्याज, टमाटर और अमचूर का उपयोग करें।
-
मसालों को अच्छी तरह भूनकर इस्तेमाल करें।
-
थोड़ी मात्रा में गुड़ या चीनी मिलाने से स्वाद संतुलित हो जाता है।