सब्सक्राइब करें

Karela Sabzi Recipe: भरवां से लेकर पनीर करेला तक, 10 तरीके से बनाएं करेले की सब्जी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 23 Jun 2026 11:28 AM IST
सार

10 tasty karela sabji recipes : करेले से कौन-कौन सी स्वादिष्ट सब्जियां बनाई जा सकती हैं? करेले से करेला प्याज, भरवां करेला, करेला आलू, करेला टमाटर, करेला मसाला, करेला शिमला मिर्च, करेला पनीर, करेला बैंगन, करेला नारियल और करेला काजू जैसी 10 स्वादिष्ट सब्जियां बनाई जा सकती हैं। ये रेसिपीज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी और डायबिटीज फ्रेंडली भी मानी जाती हैं।

विज्ञापन
10 Tasty Karela Sabji Recipes in Hindi Bitter Gourd Recipes
करेले से बनने वाली सब्जियों की रेसिपी - फोटो : AI

Karele Ki Sabji Kaise Banti Hai: करेले का नाम सुनते ही अक्सर बच्चों ही नहीं, बड़ों का भी मुंह बन जाता है। इसकी कड़वाहट के कारण बहुत से लोग इसे अपनी थाली से दूर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही करेला स्वाद और सेहत का ऐसा खजाना है, जिसे सही तरीके से बनाया जाए तो हर कोई उंगलियां चाटता रह जाए? करेला विटामिन C, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यही वजह है कि इसे डायबिटीज फ्रेंडली सब्जियों में भी गिना जाता है।



अक्सर लोगों को लगता है कि करेले से सिर्फ एक ही तरह की सब्जी बन सकती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मसालेदार भरवां करेला से लेकर प्याज वाले कुरकुरे करेले, पनीर करेला, काजू करेले और नारियल वाले करेले तक इसकी कई ऐसी रेसिपी हैं जो स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देती हैं। खास बात यह है कि इन रेसिपीज में करेले की कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है, जिससे बच्चे भी इसे आसानी से खा लेते हैं।

अगर आप भी रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो करेले की ये 10 खास सब्जियां आपके खाने का स्वाद बदल सकती हैं। आइए जानते हैं करेले से बनने वाली 10 स्वादिष्ट और आसान रेसिपीज के बारे में।

 

करेले की कड़वाहट कम करने के आसान उपाय

करेले की कोई भी सब्जी बनानी हो, पहले उसकी कड़वाहट को निकालें। उसके बाद ही सब्जी बनाने की विधि अपनाएं। करेले की कड़वाहट कम करने के कई तरीके हैं। जैसे,
 

  • करेले को काटकर नमक लगाकर 20-30 मिनट छोड़ दें।

  • हल्दी और नमक वाले पानी में उबाल लें।

  • प्याज, टमाटर और अमचूर का उपयोग करें।

  • मसालों को अच्छी तरह भूनकर इस्तेमाल करें।

  • थोड़ी मात्रा में गुड़ या चीनी मिलाने से स्वाद संतुलित हो जाता है।

10 Tasty Karela Sabji Recipes in Hindi Bitter Gourd Recipes
Karela Recipe - फोटो : iStock

करेले से बनने वाली 10 स्वादिष्ट सब्जियां
 

करेला प्याज की सब्जी

  • इसमें करेले को पतला काटा जाता है।
  • साथ ही इतनी मात्रा में ही प्याज भी काटा जाता है।
  • फिर करेले और प्याज को मसालों के साथ धीमी आंच पर भूना जाता है।
  • करेले की यह सब्जी बेहद स्वादिष्ट होती है।
  • प्याज की मिठास करेले की कड़वाहट को संतुलित कर देती है।


भरवां करेला 
 

  • भरवां करेला भारतीय रसोई की सबसे लोकप्रिय रेसिपीज में से एक है।
  • इसमें सौंफ, धनिया, अमचूर और मसालों का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसे बनाने के लिए करेला काटकर उसके अंदर भरवां मसालों की फिलिंग दी जाती है।
  • फिर इसे धीमी आंच पर पकने तक सेंका जाता है।
  • यह रोटी और पराठे के साथ शानदार लगता है।
10 Tasty Karela Sabji Recipes in Hindi Bitter Gourd Recipes
करेले से बनने वाली सब्जियों की रेसिपी - फोटो : AI

करेला आलू की सब्जी

  • करेला और आलू का कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।
  • आलू के कारण करेले का स्वाद काफी हल्का और मजेदार हो जाता है।
  • इसे बनाने के लिए कटे आलू और करेले को अलग-अलग तेल में सुनहरा होने तक फ्राई करें।
  • फिर कढ़ाई में जीरा, सौंफ हींग का तड़का लगाएं।
  • कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च, प्याज और मसाले मिलाकर भून लें।
  • आलू और करेला डाले औऱ नमक मिलाकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकने दें।


करेला टमाटर की सब्जी

  • टमाटर की हल्की खटास करेले की कड़वाहट को कम करती है।
  • यह सब्जी स्वाद और पोषण दोनों के लिहाज से बेहतरीन विकल्प है।
  • इसे सूखी या ग्रेवी वाली दोनों तरह से बना सकते हैं। 
  • बनाने के लिए करेले को नरम होने तक भूनकर रख लें।
  • अब तेल में सौंफ का तड़का, लहसुन-प्याज और मसालों के साथ बारीक कटा टमाटर पकाएं।
  • जब टमाटर गल जाएं  और मसाले पक जाएं तो करेले और आमचूर पाउडर मिलाकर 5 मिनट ढककर पकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 Tasty Karela Sabji Recipes in Hindi Bitter Gourd Recipes
करेले से बनने वाली सब्जियों की रेसिपी - फोटो : AI

करेला मसाला

 

  • मसालेदार ग्रेवी में तैयार किया गया करेला मसाला खास मौकों पर भी परोसा जा सकता है।
  • इसका स्वाद किसी रेस्टोरेंट डिश से कम नहीं लगता।
  • करेला मसाला सब्जी स्वादिष्ट और कुरकुरी बनती है।
  • इसे काटकर तेल में फ्राई किया जाता है।
  • फिर प्याज और मसालों की ग्रेवी बनाकर फ्राई करेला मिलाकर 5 मिनट पकाते हैं।


करेला शिमला मिर्च की सब्जी

 

  • शिमला मिर्च की मिठास और करेले का अनोखा स्वाद मिलकर एक अलग ही फ्लेवर तैयार करते हैं।
  • यह हेल्दी और लो-कैलोरी विकल्प है।
  • इसे बनाने के लिए करेला फ्राई करके निकाल लें।
  • अब कड़ाई में तेल गर्म करके उसमें मसाले और कटी हुई शिमला मिर्च को हल्की नरम होने तक पकाएं।
  • फिर करेला और नमक मिलाकर अच्छे से सब्जी पका लें।
     
विज्ञापन
10 Tasty Karela Sabji Recipes in Hindi Bitter Gourd Recipes
करेले से बनने वाली सब्जियों की रेसिपी - फोटो : AI

करेला पनीर की सब्जी

  • अगर आप प्रोटीन से भरपूर डिश चाहते हैं तो करेला पनीर ट्राई करें।
  • पनीर का मुलायम स्वाद करेले के साथ शानदार तालमेल बनाता है।
  • इस सब्जी को बनाने के लिए लहसुन-प्याज और अदरक का पेस्ट भूनकर टमाटर मिलाएं।
  • मसालों भून लें, फिर पहले से फ्राई किया हुआ करेला मिलाकर पकाएं।
  • अंत में पनीर के छोटे टुकड़े डालकर हल्के हाथों से मिलाएं और गरम मसाला औऱ आमचूर पाउडर डालें।


करेला बैंगन की सब्जी

  • बैंगन और करेला दोनों को मसालों के साथ मिलाकर तैयार की गई यह सब्जी ग्रामीण इलाकों में काफी लोकप्रिय है।
  • इसे बनाने के लिए दोनों को काटकर थोड़े तेल में अलग-अलग भून लें।
  • बचे हुए तेल में जीरा, राई, हींग और प्याज का तड़का लगाएं।
  • इसके बाद मसाले और आमचूर डालकर भूनें।
  • फिर भुनी हुई सब्जियां मिलाकर कुछ देर पकाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed