सब्सक्राइब करें

How To Make A Cake Without Oven: फादर्स डे पर घर में बनाएं स्वादिष्ट केक, माइक्रोवेव की नहीं पड़ेगी जरूरत

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 21 Jun 2026 09:08 AM IST
सार

How To Make A Cake Without Oven: अगर आप फादर्स डे का केक बनाना चाहते हैं लेकिन आपके घर पर माइक्रोवेव नहीं है तो परेशान न हों। यहां हम आपको बिना ओवन के केक बनाने की रेसिपी देंगे। 

विज्ञापन
fathers day 2026 how to bake fathers day cake without microwave and oven
बिना ओवन के केक कैसे बनाएं? - फोटो : AI
How To Make A Cake Without Oven: फादर्स डे के खास मौके पर हर कोई अपने पापा को स्पेशल महसूस कराना चाहता है। कोई उन्हें गिफ्ट देता है तो कोई उनके लिए सरप्राइज प्लान करता है। अगर आप भी इस दिन अपने पापा के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो घर पर बना केक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हालांकि, कई लोग यह सोचकर केक बनाने का विचार छोड़ देते हैं कि उनके पास ओवन या माइक्रोवेव नहीं है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। 


बिना ओवन और माइक्रोवेव के भी आप घर पर आसानी से सॉफ्ट और स्वादिष्ट केक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए केवल कुछ सामान्य सामग्री और गैस पर इस्तेमाल होने वाले बर्तन की जरूरत होगी। यह रेसिपी आसान होने के साथ-साथ कम समय में तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं बिना ओवन के फादर्स डे स्पेशल केक बनाने की आसान विधि।

 
fathers day 2026 how to bake fathers day cake without microwave and oven
बिना ओवन के केक कैसे बनाएं? - फोटो : Freepik.com
केक बनाने के लिए सामग्री
 
  • 1 कप मैदा
  •  1/2 कप चीनी पाउडर
  •  1/2 कप दूध
  •  1/4 कप तेल या मक्खन
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  •  1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  •  1 चम्मच वनीला एसेंस

 
fathers day 2026 how to bake fathers day cake without microwave and oven
बिना ओवन के केक कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe stock
बिना ओवन के केक बनाने की विधि

अगर आपके घर में ओवन या माइक्रोवेव नहीं है, तो भी आप आसानी से स्वादिष्ट केक बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई या मोटे तले वाले बर्तन में नमक की एक परत बिछाकर उसे ढक्कन लगाकर लगभग 10 मिनट तक मध्यम आंच पर प्रीहीट करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
fathers day 2026 how to bake fathers day cake without microwave and oven
बिना ओवन के केक कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe stock
इस दौरान एक बाउल में चीनी, दूध और तेल को अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर स्मूद बैटर तैयार कर लें। अब केक टिन को तेल लगाकर ग्रीस करें और उसमें तैयार बैटर डाल दें। 

 
विज्ञापन
fathers day 2026 how to bake fathers day cake without microwave and oven
बिना ओवन के केक कैसे बनाएं? - फोटो : AI
प्रीहीट की गई कढ़ाई में एक स्टैंड रखें और उसके ऊपर केक टिन रख दें। फिर ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर 35 से 40 मिनट तक पकाएं। तय समय के बाद टूथपिक डालकर जांच लें। यदि टूथपिक साफ बाहर निकल आए तो समझिए केक तैयार है। केक को ठंडा होने दें, फिर अपनी पसंद के अनुसार क्रीम, चॉकलेट या ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed