Diabetic Friendly Desserts Recipes: फादर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि उन अनगिनत त्यागों और प्यार को धन्यवाद कहने का मौका है जो पिता अपने परिवार के लिए करते हैं। इस खास मौके पर अगर आप पापा का मुंह मीठा कराना चाहते हैं, लेकिन उनकी सेहत को लेकर भी चिंतित हैं, तो शुगर-फ्री मिठाइयां एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।
Fathers Day 2026 Sweets For Dad: पापा का मुंह मीठा कराना है? बनाएं ये 5 शुगर-फ्री मिठाइयां
Sugar Free Sweets For Dad: फादर्स डे 2026 पर पापा के लिए खजूर लड्डू, नारियल बर्फी, ओट्स-अंजीर रोल, चिया सीड्स पुडिंग और रागी खीर जैसी 5 शुगर-फ्री मिठाइयां बना सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी मानी जाती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू
- खजूर प्राकृतिक मिठास का बेहतरीन स्रोत माना जाता है।
- बीज निकाले हुए खजूर, बादाम, काजू और अखरोट को पीसकर छोटे-छोटे लड्डू बनाए जा सकते हैं।
- इसमें अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं होती।
- यह ऊर्जा से भरपूर और हेल्दी मिठाई है।
शुगर-फ्री नारियल बर्फी
- कसा हुआ नारियल, दूध और खजूर का पेस्ट मिलाकर स्वादिष्ट नारियल बर्फी तैयार की जा सकती है।
- यह मिठाई कम समय में बन जाती है।
- शुगर फ्री नारियल बर्फी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है।
ओट्स और अंजीर रोल
- फाइबर से भरपूर ओट्स और अंजीर का मिश्रण हेल्दी स्वीट डिश तैयार करने का आसान तरीका है।
- इसमें इलायची और थोड़े से ड्राई फ्रूट्स मिलाकर रोल बना सकते हैं।
- यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी अपेक्षाकृत बेहतर विकल्प माना जाता है।
चिया सीड्स और फ्रूट पुडिंग
- दूध या दही में चिया सीड्स मिलाकर रातभर भिगो दें।
- सुबह इसमें कटे हुए सेब, स्ट्रॉबेरी या अन्य फलों को मिलाकर स्वादिष्ट पुडिंग तैयार करें।
- यह मिठाई दिखने में भी आकर्षक लगती है और पोषण से भरपूर होती है।