सब्सक्राइब करें

Vitamin-C: सिर्फ इम्युनिटी ही नहीं बढ़ाता विटामिन-सी, इसके इन फायदों से आप भी तो नहीं हैं अनजान?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 22 Jun 2026 09:10 PM IST
सार

अगर आप अब तक विटामिन-सी को सिर्फ इम्युनिटी वाला समझते रहे थे, तो यहां जान लेना जरूरी है कि स्किन से लेकर हार्ट की समस्या या फिर शरीर में खून की कमी से बचने के लिए भी विटामिन-सी बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
why is vitamin d important for overall health know vitamin c kyu jaruri hai
विटामिन-सी के क्या फायदे हैं? - फोटो : Amarujala.com/AI

अगर आपसे पूछा जाए कि विटामिन-सी का सबसे बड़ा फायदा क्या है, तो शायद आपका जवाब होगा ये इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है। लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है। यह विटामिन शरीर में ऐसे कई काम करता है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह सिर्फ सर्दी-जुकाम से बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि त्वचा को चमकदार बनाने, घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करने, आयरन के अवशोषण में मदद करने जैसे कई कार्यों के लिए भी जरूरी है।



विटामिन-सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि डॉक्टर संतुलित आहार के जरिए इसकी पर्याप्त मात्रा लेने की सलाह देते हैं। संतरा, आंवला, अमरूद, कीवी, नींबू, शिमला मिर्च और स्ट्रॉबेरी जैसे खाद्य पदार्थ इसके अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

क्या आप विटामिन-सी से होने वाले फायदों को जानते हैं?

why is vitamin d important for overall health know vitamin c kyu jaruri hai
क्यों जरूरी है विटामिन-सी - फोटो : Freepik.com

अगर आप अब तक विटामिन-सी को सिर्फ इम्युनिटी वाला समझते रहे थे, तो यहां जान लेना जरूरी है कि स्किन से लेकर हार्ट की समस्या और या फिर शरीर में खून की कमी से बचने के लिए भी विटामिन-सी बहुत जरूरी है। 


हड्डियों-लिगामेंट के लिए जरूरी 

विटामिन-सी शरीर में कोलेजन के निर्माण के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। कोलेजन एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो त्वचा, हड्डियों, रक्त वाहिकाओं, लिगामेंट और टेंडन की संरचना को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। पर्याप्त विटामिन-सी मिलने पर शरीर नई कोशिकाओं और ऊतकों की मरम्मत बेहतर ढंग से कर पाता है।

why is vitamin d important for overall health know vitamin c kyu jaruri hai
घाव भरने में लग रहा है ज्यादा समय - फोटो : Adobe Stock

घाव जल्दी भरने में करता है मदद

जब शरीर में कोई चोट लगती है, तो नई त्वचा और संयोजी ऊतक बनाने के लिए कोलेजन की जरूरत होती है। चूंकि विटामिन-सी कोलेजन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए यह घाव भरने की सामान्य प्रक्रिया को समर्थन देता है। अध्ययनों में भी पाया गया है कि विटामिन-सी सर्जरी से रिकवरी में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why is vitamin d important for overall health know vitamin c kyu jaruri hai
एनीमिया की समस्या - फोटो : Freepik.com

आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है

अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो भी विटामिन-सी वाली चीजें ज्यादा खानी शुरू कर दीजिए।
 

  • विटामिन-सी पौधों से मिलने वाले नॉन-हीम आयरन को शरीर में आसानी से अवशोषित करने में मदद करता है। 
  • यही वजह है कि विशेषज्ञ दाल, हरी पत्तेदार सब्जियों या अनाज के साथ नींबू या अन्य विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ लेने की सलाह देते हैं। 
  • आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के जोखिम को कम करने में भी इससे मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
why is vitamin d important for overall health know vitamin c kyu jaruri hai
विटामिन-सी के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock

एंटीऑक्सीडेंट के रूप में करता है काम

विटामिन-सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। 
 

  • ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कई क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को बढ़ा देती है। 
  • आहार में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी शामिल करना कोशिकाओं की सामान्य सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक माना जाता है।
  •  विटामिन-सी का एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी जरूरी है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed