{"_id":"6069d0698ebc3e592c736cc2","slug":"heart-cancer-chemotherapy-treatment-could-be-replaced-with-one-injection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ पांच मिनट में हो सकेगा इलाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ पांच मिनट में हो सकेगा इलाज
कैंसर के उपचार को धीरे-धीरे सरल और आम लोगों के लिए किफायती बनाने की दिशा में लंबे समय से काम चल रहा है। इस बीच उपचार को लेकर लंदन के वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। वैज्ञानिकों नें एक विशेष प्रकार की सूई का आविष्कार किया है जिससे हृदय कैंसर से पीड़ित रोगियों का उपचार काफी आसान हो जाएगा। इसकी मदद से हृदय कैंसर से पीड़ित रोगियों को कीमोथेरेपी में ढाई घंटे बर्बाद करने की जरूरत नहीं होगी, अब बस पांच मिनट के भीतर ही इस सूई के माध्यम से प्रभावी तरीके से उपचार किया जा सकेगा।
कैंसर रोगियों के उपचार की दिशा में इसे एक वरदान के रूप में देखा जा रहा है। आइए इसके बारे में और विस्तार से जानते हैं।
2 of 4
Cancer patient
नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) इंगलैंड ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कीमोथेरेपी से गुजरने वाले हृदय कैंसर के रोगियों का पीएचईएसजीओ नामक पद्धति से नए तरीके से उपचार किया जाएगा। इसके लिए रोगियों को बस एक इंजेक्शन देने की आवश्यकता होगी। सबसे खास बात यह है कि सारी प्रक्रिया में महज पांच मिनट का समय लगेगा।
3 of 4
कैंसर के इलाज में कारगर प्रक्रिया
अब तक ऐसे रोगियों को दिए जा रहे उपचार में दो इनफ्यूजनों यानी कि कीमोथेरेपी में दवा शरीर में पहुंचाने के तरीके में कम से कम दो से ढाई घंटे का समय लगता था। इसका मतलब है कि उपचार के लिए लगने वाले समय को बहुत ही सीमित किया जा सकेगा। उपचार के इस तरीके के लिए दवा निर्माता कंपनी के साथ एनएचएस की करार हुई है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि हर साल 3600 से ज्यादा मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Chemotherapy
एनएचएस के राष्ट्रीय क्लीनिकल निदेशक (कैंसर) पीटर जॉनसन ने बताया कि यह नयी सूई हृदय कैंसर रोगियों के लिए उपचार अवधि बहुत घटा सकती है। यह उन बदलावों में नवीनतम है जिसका तात्पर्य है कि एनएचएच मरीजों को कोविड-19 से दूर रखते हुए अहम कैंसर उपचार प्रदान करने में कामयाब हुआ है। यह हृदय कैंसर का उपचार कराने को इच्छुक लोगों के लिए
बहुत ही अच्छी खबर हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।