{"_id":"6069d4818ebc3e593a189ec8","slug":"high-cholesterol-in-children-symptoms-and-causes-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमारी: खतरनाक हो सकती है बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, इन लक्षणों और कारणों को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बीमारी: खतरनाक हो सकती है बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, इन लक्षणों और कारणों को न करें नजरअंदाज
अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ वयस्क ही हाई (उच्च) कोलेस्ट्रॉल से प्रभावित हो सकते हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। बच्चों में भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक हो सकता है, जिससे उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, खासकर हृदय रोग की समस्या। ऐसे में जिन बच्चों में उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है, उन्हें हमेशा चिकित्सकीय देखभाल और जीवनशैली को सही रखने की जरूरत होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या में तब तक कोई खास तरह का लक्षण नजर नहीं आता, जब तक कि कोलेस्ट्रॉल एडवांस स्टेज (अग्रिम चरण) में न पहुंच जाए। आइए जानते हैं बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों और कारणों के बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बच्चों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादातर तीन जोखिम कारकों से जुड़ा होता है। इसमें पहला है मोटापा। स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं प्रदान करने वाली वेबसाइट वेबएमडी के मुताबिक, अगर आपका बच्चा मोटापे का शिकार हो, तो आपको डॉ़क्टर से अपने बच्चे का कोलेस्ट्रॉल टेस्ट करवाने को लेकर जरूर सलाह लेनी चाहिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर बच्चे के माता-पिता में से कोई एक या फिर दोनों को ही हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो ऐसी स्थिति में बच्चे को भी यह समस्या हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप इस संबंध में किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं उपलब्ध कराने वाली अमेरिकी वेबसाइट मेडलाइन प्लस के मुताबिक, कुछ बीमारियां, जैसे कि मधुमेह, किडनी की बीमारी और थायरॉइड की समस्या, बच्चों और किशोरों में उच्च कोलेस्ट्रॉल का कारण बन सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और डॉक्टर से उचित सलाह लें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बच्चों में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका स्वस्थ आहार लेना और नियमित रूप से व्यायाम करना है। वेबएमडी के मुताबिक, बच्चे को ऐसा आहार खिलाएं, जिसमें फैट और रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा कम हो। इसके अलावा बच्चे को नियमित रूप से व्यायाम कराएं, जिसमें रनिंग, वॉकिंग आदि शामिल हैं। इससे काफी मदद मिल सकती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।