सब्सक्राइब करें

Remedies For Stomach Pain: गर्मी में पेट की ऐंठन दूर कैसे दूर करें?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 27 May 2026 09:52 AM IST
सार

Remedies For Stomach Pain: अगर गर्मी की वजह से आपके पेट में भी ऐंठन रहती है तो तुरंत राहत पाने के लिए यहां कुछ घरेलू उपाय दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
home remedies for stomach pain pet ki ethan kaise theek karen gharelu upay
गर्मी में पेट की ऐंठन दूर करने के घरेलू उपाय - फोटो : AI
Remedies For Stomach Pain: गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। कई लोगों को इस दौरान पेट में ऐंठन, गैस, अपच और दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर ज्यादा मसालेदार खाना, कम पानी पीना और बाहर का ऑयली फूड पेट की परेशानी को और बढ़ा देता है। ऐसे में बार-बार दवा लेने की बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर राहत पाई जा सकती है। 


घर की रसोई में मौजूद कई चीजें पेट को ठंडक देने और ऐंठन कम करने में मददगार साबित होती हैं। सही खानपान, पर्याप्त पानी और कुछ प्राकृतिक उपाय शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पेट को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं। अगर आप भी गर्मियों में पेट दर्द या ऐंठन से परेशान रहते हैं, तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
 
home remedies for stomach pain pet ki ethan kaise theek karen gharelu upay
गर्मी में पेट की ऐंठन दूर करने के घरेलू उपाय - फोटो : Freepik.com
पेट दर्द में राहत देगा सौंफ का पानी

सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और पाचन सुधारने वाले गुण पाए जाते हैं। यह पेट की गैस, अपच, ब्लोटिंग और ऐंठन को कम करने में मदद करती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

 
Trending Videos
home remedies for stomach pain pet ki ethan kaise theek karen gharelu upay
गर्मी में पेट की ऐंठन दूर करने के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनाएं सौंफ का पानी?
 
  •  एक चम्मच सौंफ लें
  •  उसे एक कप पानी में उबाल लें
  •  5 से 7 मिनट तक पकाने के बाद छान लें
  •  पानी ठंडा होने पर धीरे-धीरे पिएं

 
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for stomach pain pet ki ethan kaise theek karen gharelu upay
गर्मी में पेट की ऐंठन दूर करने के घरेलू उपाय - फोटो : Freepik.com
सौंफ का पानी पीने के फायदे
 
  •  पेट दर्द और ऐंठन से राहत
  •  गैस और अपच में फायदा
  • शरीर को ठंडक मिलती है
  •  पाचन तंत्र मजबूत होता है
  •  पेट की जलन कम करने में मददगार

 
विज्ञापन
home remedies for stomach pain pet ki ethan kaise theek karen gharelu upay
गर्मी में पेट की ऐंठन दूर करने के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe
किन लोगों को ज्यादा फायदा?
 
  • जिन्हें गर्मी में बार-बार पेट दर्द होता है
  •  ज्यादा मसालेदार खाना खाने वालों को
  •  डिहाइड्रेशन और गैस की समस्या से परेशान लोगों को

 ----------------------------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed