सब्सक्राइब करें

World Menstrual Hygiene Day: पीरियड्स में अचार छूना सही या गलत? जानें ऐसे ही 6 मिथकों की सच्चाई

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 27 May 2026 11:33 AM IST
सार

World Menstrual Hygiene Day 2026: महिलाओं के मन में मेंस्ट्रुअल हाइजीन को लेकर कई बातें चलती रहती हैं। ये बातें कितनी सही हैं, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे। 

विज्ञापन
World Menstrual Hygiene Day 2026 myth and facts about Menstrual Hygiene
हर महिला को पता होनी चाहिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन से जुड़ी इन मिथकों की असल सच्चाई - फोटो : AI
World Menstrual Hygiene Day 2026: मासिक धर्म यानी पीरियड्स महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक हिस्सा है, लेकिन आज भी इसके बारे में खुलकर बात करने से लोग झिझकते हैं। समाज में पीरियड्स को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और गलत धारणाएं मौजूद हैं, जिसकी वजह से महिलाओं और किशोरियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।


 इन्हीं मिथकों को खत्म करने और महिलाओं को मेंस्ट्रुअल हाइजीन के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 28 मई को ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य सुरक्षित और स्वच्छ माहवारी प्रबंधन को बढ़ावा देना है ताकि महिलाएं बिना शर्म और डर के अपनी सेहत का ध्यान रख सकें। 

कई महिलाओं के मन में मासिक धर्म को लेकर सवाल रहते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन-सी बातें सच हैं और कौन-सी सिर्फ मिथक।

 
World Menstrual Hygiene Day 2026 myth and facts about Menstrual Hygiene
हर महिला को पता होनी चाहिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन से जुड़ी इन मिथकों की असल सच्चाई - फोटो : Freepik.com
ब्लीडिंग हमेशा लाल रंग की होनी चाहिए 
 
  •  पीरियड्स ब्लड का रंग हल्का लाल, गुलाबी, भूरा या गहरा भूरा भी हो सकता है। 
  • यह शरीर में हार्मोन बदलाव, ब्लड फ्लो और पीरियड्स के दिन पर निर्भर करता है। 
  • अगर ब्लीडिंग का रंग लंबे समय तक असामान्य रहे या उसमें तेज बदबू आए तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

 
Trending Videos
World Menstrual Hygiene Day 2026 myth and facts about Menstrual Hygiene
हर महिला को पता होनी चाहिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन से जुड़ी इन मिथकों की असल सच्चाई - फोटो : Adobe stock
पीरियड्स में बाल नहीं धोना चाहिए  
 
  • यह सबसे आम मिथकों में से एक है।
  • डॉक्टरों के अनुसार पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है। 
  • बाल धोने और नहाने से शरीर साफ रहता है और संक्रमण का खतरा कम होता है। 
  •  गर्म पानी से नहाने पर पेट दर्द और ऐंठन में भी राहत मिल सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Menstrual Hygiene Day 2026 myth and facts about Menstrual Hygiene
हर महिला को पता होनी चाहिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन से जुड़ी इन मिथकों की असल सच्चाई - फोटो : Freepik.com
PMS बस मन का वहम है 
 
  • PMS यानी प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम एक वास्तविक शारीरिक और मानसिक स्थिति है। 
  • पीरियड्स आने से पहले महिलाओं को मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, थकान, सिरदर्द और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • यह हार्मोनल बदलावों की वजह से होता है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 
विज्ञापन
World Menstrual Hygiene Day 2026 myth and facts about Menstrual Hygiene
हर महिला को पता होनी चाहिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन से जुड़ी इन मिथकों की असल सच्चाई - फोटो : Freepik.com
 अचार या खट्टी चीजों को नहीं छूना चाहिए
 
  • पीरियड्स के दौरान अचार या खट्टी चीजें छूने से खराब हो जाती हैं, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
  •  यह सिर्फ पुरानी मान्यताओं पर आधारित मिथक है। 
  • महिलाएं पीरियड्स में सामान्य तरीके से सभी काम कर सकती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed