सब्सक्राइब करें

Nautapa Kab Tak Hai: जून की इस तारीख तक बरपेगा गर्मी का कहर! जानें किस समय बाहर निकलना खतरनाक

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 27 May 2026 11:05 AM IST
सार

Nautapa Kab Tak Hai: 25 मई  से शुरू हुए नौतपा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हुआ जा रहा है। ऐसे में हर किसी को ये अवश्य जानना चाहिए, कि इन नौ दिनों किस समय घर से निकलना खतरनाक हो सकता है। 

विज्ञापन
most dangerous time in a day during nautapa Extreme Heatwave kab hoti hai nautapa me kab ghar se na nikle
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें - फोटो : AI
Nautapa Kab Tak Hai: नौतपा की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। तापमान लगातार बढ़ने की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 


मौसम विभाग की मानें तो नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। इस दौरान लू लगने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। 

अगर जरूरी काम न हो तो तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे कि नौतपा के दौरान किस समय घर से निकलना सबसे खतरनाक हो सकता है।

 
most dangerous time in a day during nautapa Extreme Heatwave kab hoti hai nautapa me kab ghar se na nikle
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें - फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक क्यों खतरनाक है समय?

नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई है, और ये 2 जून तक रहेगा। ऐसे में दो जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इसलिए मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दोपहर के समय सूर्य की गर्मी सबसे अधिक होती है। इस दौरान UV किरणें और गर्म हवाएं शरीर को तेजी से प्रभावित करती हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को इस समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

 
Trending Videos
most dangerous time in a day during nautapa Extreme Heatwave kab hoti hai nautapa me kab ghar se na nikle
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें - फोटो : AI
नौतपा में किन लोगों को ज्यादा खतरा?
 
  •  बाहर काम करने वाले मजदूर
  •  डिलीवरी बॉय और ड्राइवर
  • छोटे बच्चे और बुजुर्ग
  •  हार्ट और BP के मरीज
  •  कम पानी पीने वाले लोग

इन लोगों को लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने का खतरा ज्यादा रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
most dangerous time in a day during nautapa Extreme Heatwave kab hoti hai nautapa me kab ghar se na nikle
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें - फोटो : AI
लू लगने के क्या होते हैं लक्षण?
 
  •  तेज सिरदर्द
  •  चक्कर आना
  •  ज्यादा पसीना या अचानक पसीना बंद होना
  • शरीर का तापमान बढ़ना
  •  कमजोरी और उल्टी जैसा महसूस होना

अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और पानी या ORS पिएं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

 
विज्ञापन
most dangerous time in a day during nautapa Extreme Heatwave kab hoti hai nautapa me kab ghar se na nikle
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें - फोटो : Freepik
क्या खाएं और क्या नहीं?

 क्या खाएं?
  •  तरबूज, खीरा, खरबूजा
  •  नारियल पानी
  •  छाछ और दही
  •  नींबू पानी
  •  मौसमी फल

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed