सब्सक्राइब करें

अलर्ट: मानसिक स्वास्थ्य और आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक है यह आदत, हो जाइए सावधान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 19 Sep 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
how do smartphones affect our mental health, all you need to know
मोबाइल के कारण बन रही है समस्याएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

समय के साथ लोगों में फोन के इस्तेमाल की जरूरत और आदत दोनों बढ़ती जा रही है। फोन ने जीवन के तमाम कार्यों को काफी हद तक आसान तो बना दिया है लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं, भले ही मौजूदा समय में मोबाइल फोन हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया हो लेकिन इससे सेहत को होने वाले खतरों को लेकर भी हम सभी को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। फोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हमारे लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, विशेषकर कम उम्र के बच्चों में यह आदत और भी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है, जिसको लेकर हमें विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो लगातार फोन की स्क्रीन पर देखते रहने की हमारी आदत शरीर के कई अंगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में इसके खतरों के बारे में जानते हैं। 

Trending Videos
how do smartphones affect our mental health, all you need to know
मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

नींद का पैटर्न हो सकता है प्रभावित
स्वस्थ शरीर के लिए सभी लोगों को पर्याप्त नींद लेना सबसे जरूरी होता है, हालांकि फोन के बढ़े हुए इस्तेमाल के कारण लोगों के नींद का पैटर्न काफी हद तक प्रभावित हो रहा है। इससे दैनिक कार्यों में कई तरह की समस्याएं भी आ सकती हैं। वहीं अनिद्रा की समस्या के कारण लोगों को सिरदर्द, थकान और काम करने की इच्छा न होने जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how do smartphones affect our mental health, all you need to know
आंखों के लिए नुकसानदायक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

आंखों की रोशनी पर पड़ सकता है बुरा असर
डॉक्टर कहते हैं, फोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल सबसे ज्यादा हमारी आंखों के लिए नुकसानदायक है। आंखें प्राकृतिक रूप से काफी नाजुक होती हैं, वहीं स्मार्टफोन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों को क्षति पहुंचा सकती है। आंखों के फोटोरिसेप्टर के लिए यह काफी दिक्कतों का कारण बन सकती है, इसलिए सभी लोगों को कम से कम फोन का इस्तेमाल करना चाहिए। फोन के ज्यादा इस्तेमाल के कारण लोगों को आंखों में दर्द,  धुंधला दिखाई देने या सिर में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। 

how do smartphones affect our mental health, all you need to know
बढ़ सकती है तनाव की समस्या - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक
डॉक्टरों का मानना है कि फोन और लैपटॉप जैसे स्क्रीन के बढ़े हुए समय के कारण लोगों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं के मामले पहले से कहीं ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। फोन के कारण चूंकि हमारे नींद का पैटर्न प्रभावित हो जाता है ऐसे में यह कुछ लोगों में चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बन सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी लोगों को शाम 5 बजे के बाद किसी भी तरह के स्क्रीन के इस्तेमाल को कम कर देना चाहिए। 


------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें तथा किसी भी दवा का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed