सब्सक्राइब करें

आखिर एक दिन में हमें कितना पानी पीना चाहिए? जान लीजिए ये सबसे जरूरी बात

बीबीसी हिंदी Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 06 Jul 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
How much water should we drink in a day for healthy lifestyle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

'हमें ढेर सारा पानी पीना चाहिए। रोज आठ गिलास या दो लीटर पानी तो पीना ही चाहिए।' ऐसे बिन मांगे मशविरे हमें खूब मिलते हैं। जल ही जीवन है। पानी हमारी जिंदगी के लिए बहुत अहम है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, लेकिन पानी को लेकर ऐसे ख्यालात हमेशा से नहीं थे। 



उन्नीसवीं सदी की शुरुआत तक पानी पीना बुरी बात मानी जाती थी। समाज के ऊपरी तबके के लोग पानी पीना अपनी हेठी समझते थे। उन्हें लगता था कि पेट को पानी से भरना तो गरीबों का काम है। ये तो उनकी शान के खिलाफ है। पर, आज ब्रिटेन में लोग खूब पानी पी रहे हैं। वहीं, अमेरिका में बोतलबंद पानी की मांग सोडे से भी ज्यादा हो गई है। भारत के लोग भी खूब पानी पी रहे हैं। 

पिएं भी क्यों न। दिन रात ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह जो दी जा रही है। ज्यादा पानी पीने को अच्छी सेहत का राज, चमकीली त्वचा का कारण बताया जा रहा है। इसके अलावा ढेर सारा पानी पीकर कैंसर और वजन से छुटकारा पाने के नुस्खे भी चर्चा में हैं।  

Trending Videos
How much water should we drink in a day for healthy lifestyle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लंदन में मेट्रो में चलने वालों को पानी साथ लेकर चलने की सलाह दी जाती है। तो, ब्रिटेन में कई स्कूल और दफ्तरों में बिना पानी के बात आगे बढ़ ही नहीं सकती। लोग बताते हैं कि हर दिन कम से कम 8 गिलास यानी 240 मिलीलीटर पानी के आठ ग्लास खाली करने चाहिए। पर, ये नियम आया कहां से? इसकी सलाह किसने दी? क्योंकि कभी किसी रिसर्च या वैज्ञानिक ने तो ये दावा नहीं किया। फिर ढेर सारा पानी पीने के पीछे दीवाने क्यों हैं लोग? इसका राज दो पुराने मशविरों में छुपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How much water should we drink in a day for healthy lifestyle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वो मशविरा

1945 में अमेरिका के फूड एंड न्यूट्रिशन बोर्ड ऑफ नेशनल रिसर्च काउंसिल ने वयस्कों को सलाह दी कि वो हर कैलोरी खाने को पचाने के लिए एक मिलीलीट पानी पिएं। इसका मतलब हुआ कि आप दो हजार कैलोरी लेने वाली महिला हैं तो आप को दो लीटर पानी पीना चाहिए। 2500 कैलोरी लेने वाले मर्दों को दो लीटर से भी ज्यादा पानी पीना होगा। इसमें सिर्फ सादा पानी नहीं, बल्कि फलों, सब्जियों और दूसरे पेय पदार्थं से मिलने वाला पानी शामिल है। फलों और सब्जियों में 98 फीसदी तक पानी हो सकता है। 

इसके अलावा 1974 में मार्गरेट मैक्विलियम्स और फ्रेडरिक स्टेयर की किताब न्यूट्रिशन फॉर गुड हेल्थ में सिफारिश की गई थी कि हर वयस्क को रोज 8 गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन इन दोनों लेखकों ने भी ये कहा था कि इस खुराक में फलों और सब्जियों से मिलने वाले पानी को ही नहीं, सॉफ्ट ड्रिंक और यहां तक कि बीयर से हासिल होने वाला पानी भी शामिल है। 

How much water should we drink in a day for healthy lifestyle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसमें कोई दो राय नहीं कि पानी बहुत जरूरी है। हमारे शरीर के कुल वजन का दो तिहाई हिस्सा पानी ही होता है। इसके जरिए हमें पोषक तत्व मिलते हैं। पानी शरीर से खराब तत्वों को बाहर निकालने में भी अहम रोल निभाता है। हमारे शरीर का तापमान नियमित करने से लेकर, जोड़ों की मुलायमियत बरक़रार रखने तक, पानी बहुत सारे काम करता है। शरीर के भीतर होने वाले बहुत से केमिकल रिएक्शन पानी के बगैर संभव नहीं। 

इसके अलावा हम पसीने, पेशाब और सांसों के जरिए पानी को शरीर से निकालते भी रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि शरीर में पानी की जरूरी मात्रा हमेशा बनी रहे। हमें पानी की कमी न हो। जब भी शरीर में एक से दो फीसदी पानी कम हो जाता है, हम डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी के शिकार हो जाते हैं। फिर जब तक हम पानी की जरूरी तादाद दोबारा नहीं ले लेते, हमारी हालत खराब होती जाती है। कई बार तो पानी की कमी घातक भी साबित हो सकती है।  

विज्ञापन
How much water should we drink in a day for healthy lifestyle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भरम

रोज 8 गिलास पानी पीने का भरम पूरी दुनिया में है। कई दशक से चली आ रही सोच इस कदर हावी हो गई है कि हम इस पैमाने के हिसाब से पानी की भारी कमी के शिकार हैं। हालांकि जानकार मानते हैं कि हमें पानी की उतनी ही जरूरत है, जितना शरीर मांगे। 

अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ इर्विन रोजेनबर्ग कहते हैं कि, 'पानी के संतुलन को बनाना इंसान के शरीर ने हजारों साल की विकास की प्रक्रिया से गुजर कर सीखा है। इसकी शुरुआत तब से हुई थी जब समंदर से पहला जीव जमीन पर रहने पहुंचा था। आज इंसानों के शरीर में पानी का संतुलन बनाने की बेहद विकसित और पेचीदा व्यवस्था है।'

किसी भी स्वस्थ शरीर में पानी की जरूरत होते ही दिमाग को पता चल जाता है। तो वो इंसान को प्यास लगने का संकेत देता है। दिमाग से एक हार्मोन गुर्दों को भी निर्देश देता है कि वो पेशाब को गाढ़ा कर के शरीर से पानी निकालना कम करें और पानी बचाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed