सब्सक्राइब करें

Gut Health: आपका गट हेल्दी है या नहीं, कैसे करें इसकी पहचान? ये आदतें बिगाड़ रही हैं सेहत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Jun 2026 08:00 AM IST
सार

जब गट हेल्थ बिगड़ने लगती है तो शरीर छोटे-छोटे संकेत देने लगता है। कभी बार-बार गैस बनती है, कभी पेट फूलता है, कभी कब्ज या दस्त की समस्या रहती है और कई बार बिना किसी स्पष्ट कारण के थकान या त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
how to know your gut is healthy or not know sign of good gut health
पाचन की समस्याओं का खतरा - फोटो : Freepik.com

बुजुर्ग कहते रहे हैं, अगर आपका पेट ठीक है तो ये पूरी सेहत के ठीक होने का संकेत माना जाता है। हालांकि लाइफस्टाइल और खान-पान से संबंधित गड़बड़ियों ने पाचन की दिक्कतों को काफी बढ़ा दिया है। आंतें हमारे पाचन तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। भोजन ठीक से पचे और इससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाएं, इसके लिए आंतों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। क्या आपका गट हेल्थ ठीक है? 



अध्ययनों से पता चलता है कि खराब खानपान, प्रोसेस्ड फूड, फाइबर की कमी, तनाव और नींद की कमी ने गट बैलेंस को बिगाड़ दिया है। जब गट हेल्थ बिगड़ने लगती है तो शरीर में कई दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। 

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका गट वास्तव में कितना स्वस्थ है, किन संकेतों से उसकी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है तो आइए  इस बारे में जान लेते हैं।

how to know your gut is healthy or not know sign of good gut health
पाचन की दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

डॉक्टर बताते हैं, बार-बार गैस बनना, पेट फूले रहना, अक्सर कब्ज या दस्त की समस्या और कई बार बिना किसी स्पष्ट कारण के थकान या त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ना गट यानी आंतों की समस्याओं का संकेत हो सकता है। हालांकि लोग इन लक्षणों को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो भविष्य में बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

आइए जान लेते हैं कि कैसे पता किया जाए कि आपका गट हेल्थ ठीक है या नही?


अक्सर पेट फूलने और गैस से रहते हैं परेशान?

लगातार ब्लोटिंग यानी पेट में गैस बने रहना  संकेत हो सकता है कि भोजन सही तरह से पच नहीं रहा या आंतों के सूक्ष्मजीवों का संतुलन बिगड़ा हुआ है। 
 
  • यदि यह समस्या बार-बार होती है और खानपान सुधारने के बाद भी बनी रहती है, तो ये गट की दिक्कतों का संकेत है।
  •  लंबे समय तक बनी रहने वाली ब्लोटिंग कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है।
how to know your gut is healthy or not know sign of good gut health
कब्ज की समस्या - फोटो : Freepik.com

बार-बार दस्त और  थकान ने कर दिया है परेशान?

सामान्य मल त्याग की आदतों में लगातार बदलाव गट हेल्थ से जुड़ा संकेत हो सकता है। 
 

  • कब्ज, बार-बार दस्त होना पाचन तंत्र की समस्या का संकेत हो सकता है। 
  • इसके अलावा गट की समस्याओं के कारण आपको अक्सर  थकान और ऊर्जा की कमी भी बनी रहती है।
  • यदि पर्याप्त नींद के बावजूद शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to know your gut is healthy or not know sign of good gut health
कब्ज-पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

इन संकेतों पर भी दें ध्यान

पाचन की गड़बड़ी में और भी कई समस्याएं हो सकती हैं।
 

  • बार-बार मुंहासे, त्वचा में जलन जैसी समस्याएं भी गट हेल्थ से जुड़ी हो सकती हैं। 
  • आंतें प्रतिरक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती हैं। यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या संक्रमण जल्दी हो जाता है, तो भी गट हेल्थ की जांच जरूर कराएं।


नियमित मल त्याग, कम गैस, अच्छा पाचन, भोजन के बाद अत्यधिक भारीपन न होना और शरीर की ऊर्जावान रहना अच्छे गट स्वास्थ्य का संकेत माना जाता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed