Height Badhane Wale Yoga: आज के समय में लंबी हाइट को आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व से जुड़ी है। यही कारण है कि किशोरों से लेकर युवाओं तक कई लोग अपनी लंबाई बढ़ाने के उपाय खोजते रहते हैं। हालांकि लंबाई का मुख्य कारक जेनेटिक होता है, लेकिन सही पोषण, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और योग शरीर की नेचुरल ग्रोथ के लिए बेहतर तरीका है।
Yoga For Height: लंबाई बढ़ाने के लिए सबसे असरदार योगासन, रोज करें और देखें फर्क
Height Increase Yoga: लंबाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन, भुजंगासन, अधोमुख श्वानासन, त्रिकोणासन और सूर्य नमस्कार जैसे योगासन सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। ये रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करने, पोस्चर सुधारने और शरीर की लचक बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे व्यक्ति अधिक लंबा दिखाई दे सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ासन
ताड़ासन को लंबाई बढ़ाने के लिए सबसे लोकप्रिय योगासन माना जाता है। इसमें पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचा जाता है, जिससे रीढ़ और पैरों की मांसपेशियों में स्ट्रेच आता है।
-
रीढ़ की हड्डी को सीधा रखता है।
-
शरीर का संतुलन सुधारता है।
-
पोस्चर बेहतर बनाता है।
भुजंगासन
भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने और शरीर की लचीलापन बढ़ाने में मदद करता है। भुजंगासन के अभ्यास के लाभ है,
- पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
-
रीढ़ में खिंचाव आता है।
-
शरीर की मुद्रा सुधरती है।
अधोमुख श्वानासन
यह योगासन पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है और रीढ़ पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अभ्यास से कई लाभ होते हैं। जैसे,
-
शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
-
रक्त संचार बेहतर होता है।
-
कंधे और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन शरीर के दोनों हिस्सों को समान रूप से स्ट्रेच करता है। नियमित त्रिकोणासन करने से,
-
रीढ़ की लचक बढ़ती है।
-
कमर और पैरों को मजबूती मिलती है।
-
शरीर का संतुलन सुधरता है।