सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   International Yoga Day: President Droupadi Murmu performs yoga in Jabalpur; CM Mohan Yadav also present photos

International Yoga Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जबलपुर में किया योग, CM मोहन यादव भी रहे मौजूद; तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 21 Jun 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
सार

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में पहुंचीं। जहां उन्होंने योगाभ्यास किया। उनके साथ सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मौजूद रहे। 

International Yoga Day: President Droupadi Murmu performs yoga in Jabalpur; CM Mohan Yadav also present photos
जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु और सीएम यादव ने किया योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योगाभ्यास किया तथा लोगों को योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबलपुर से योग की तस्वीर

क्या बोलीं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। योग व्यक्ति, समाज और प्रकृति को जोड़ने का माध्यम है तथा आज विश्व में करोड़ों लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सभी नागरिकों को इसे नियमित रूप से अपनाना चाहिए।

जबलपुर से योग की तस्वीर

क्या बोले राज्यपाल?
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक जीवन का आधार भी है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का योग, प्राणायाम और ध्यान जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।


विज्ञापन

जबलपुर से योग की तस्वीर

क्या बोले सीएम मोहन यादव?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग आज वैश्विक आंदोलन बन चुका है और दुनिया के 200 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी हर घर योग अभियान के माध्यम से लोगों को योग से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति और राज्यपाल का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed