सब्सक्राइब करें

Yoga For Height: लंबाई बढ़ाने के लिए सबसे असरदार योगासन, रोज करें और देखें फर्क

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Jun 2026 11:05 AM IST
सार

Height Increase Yoga: लंबाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन, भुजंगासन, अधोमुख श्वानासन, त्रिकोणासन और सूर्य नमस्कार जैसे योगासन सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। ये रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करने, पोस्चर सुधारने और शरीर की लचक बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे व्यक्ति अधिक लंबा दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन
Height Badhane Wale Yoga For Height Growth In hindi
हाइट बढ़ाने वाले योग - फोटो : AI

Height Badhane Wale Yoga: आज के समय में लंबी हाइट को आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व से जुड़ी है। यही कारण है कि किशोरों से लेकर युवाओं तक कई लोग अपनी लंबाई बढ़ाने के उपाय खोजते रहते हैं। हालांकि लंबाई का मुख्य कारक जेनेटिक होता है, लेकिन सही पोषण, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और योग शरीर की नेचुरल ग्रोथ के लिए बेहतर तरीका है। 



योग केवल मानसिक शांति और फिटनेस के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर की मुद्रा सुधारने, रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने और मांसपेशियों को लचीला बनाने में भी मदद करता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ विशेष योगासन शरीर को स्ट्रेच करते हैं, जिससे रीढ़ सीधी रहती है और व्यक्ति अपनी वास्तविक लंबाई का बेहतर लाभ उठा सकता है। हालांकि यह दावा गलत है कि योग कुछ ही दिनों में कई इंच हाइट बढ़ा देगा, लेकिन नियमित अभ्यास से शरीर की बनावट और पोस्चर में सुधार निश्चित रूप से दिखाई देता है।

यदि आप भी लंबाई बढ़ाने के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।


क्या योग से लंबाई बढ़ती है?

योग सीधे तौर पर हड्डियों की लंबाई नहीं बढ़ाता, लेकिन यह शरीर की मुद्रा सुधारकर, रीढ़ को लचीला बनाकर और ग्रोथ हार्मोन के संतुलन को समर्थन देकर लंबा दिखने में मदद कर सकता है। किशोरावस्था में नियमित योग अभ्यास शरीर के विकास को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

Height Badhane Wale Yoga For Height Growth In hindi
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

ताड़ासन 

ताड़ासन को लंबाई बढ़ाने के लिए सबसे लोकप्रिय योगासन माना जाता है। इसमें पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचा जाता है, जिससे रीढ़ और पैरों की मांसपेशियों में स्ट्रेच आता है। 

  • रीढ़ की हड्डी को सीधा रखता है।

  • शरीर का संतुलन सुधारता है।

  • पोस्चर बेहतर बनाता है।

Height Badhane Wale Yoga For Height Growth In hindi
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन 

भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने और शरीर की लचीलापन बढ़ाने में मदद करता है। भुजंगासन के अभ्यास के लाभ है,

 

  • पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
  • रीढ़ में खिंचाव आता है।

  • शरीर की मुद्रा सुधरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Height Badhane Wale Yoga For Height Growth In hindi
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Amar Ujala

अधोमुख श्वानासन

यह योगासन पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है और रीढ़ पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अभ्यास से कई लाभ होते हैं। जैसे,
 

  • शरीर में लचीलापन बढ़ता है।

  • रक्त संचार बेहतर होता है।

  • कंधे और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

विज्ञापन
Height Badhane Wale Yoga For Height Growth In hindi
त्रिकोणासन - फोटो : Adobe

त्रिकोणासन 

त्रिकोणासन शरीर के दोनों हिस्सों को समान रूप से स्ट्रेच करता है। नियमित त्रिकोणासन करने से,
 

  • रीढ़ की लचक बढ़ती है।

  • कमर और पैरों को मजबूती मिलती है।

  • शरीर का संतुलन सुधरता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed