सब्सक्राइब करें

UP: लखनऊ अग्निकांड के बाद वृंदावन में बड़ी कार्रवाई, 19 होटल, गेस्ट हाउस और आश्रम सील; अस्पताल को दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 24 Jun 2026 10:55 PM IST
सार

लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा के वृंदावन में बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन की टीम ने बिना फायर एनओसी एवं नक्शा स्वीकृत कराए चल रहे 19  भवनों को सील कर दिया। इनमें होटल, गेस्ट हाउस, आश्रम आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
Hotels and guest houses sealed in Vrindavan after Lucknow fire tragedy
सीलिंग की कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने चैतन्य विहार क्षेत्र में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करने वाले होटल, गेस्टहाउस और अस्पतालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। बिना फायर एनओसी एवं नक्शा स्वीकृत कराए चल रहे 19 होटल, गेस्ट हाउस, आश्रम और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एमवीडीए ने सील कर दिया। वहीं अस्पताल को चेतावनी देकर छोड़ दिया।


 
Hotels and guest houses sealed in Vrindavan after Lucknow fire tragedy
वृंदावन में प्रशासन की टीम ने की भवनों की जांच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र के निर्देशन में एमवीडीए के एई, जेई एवं अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को अभियान चलाया। टीम को आवासीय क्षेत्र में मकान कम होटल और रेस्टाेरेंट कदम-कदम पर बने मिले। टीम को लगभग डेढ़ सौ गज जमीन में राधारानी अस्पताल चलता मिला। अस्पताल के स्टोर को लेबर रूम और सटे कमरे में ऑपरेशन थिएटर बनाया गया, जिसमें जूते चप्पल और सफाई का सामान भी रखा पाया गया। डिस्पेंसरी रूम, ओटी, लेबर रूम, वार्ड में सुरक्षा इंतजाम नहीं पाए गए। 

 
Hotels and guest houses sealed in Vrindavan after Lucknow fire tragedy
सीलिंग की कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल के गेट पर घुसते ही फायर सेफ्टी सिस्टम लगा पाया गया, लेकिन पानी का कनेक्शन नहीं था कक्षों में भी लाइन नहीं पाई गई। अस्पताल का गेट छोटा था। पहली मंजिल पर बने वार्ड की सीढियां संकरी थीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने जब वहां मौजूद स्टाफ से एनओसी तलब की तो स्टाफ दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने स्टाफ को फटकार लगाते हुए दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hotels and guest houses sealed in Vrindavan after Lucknow fire tragedy
अस्पताल में जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के दौरान टीम ने 19 नामी गेस्ट हाउस, होटल और आश्रमों पर जब्ती और सीलिंग की कार्रवाई की गई साथ ही नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई को चैतन्य विहार के सेक्टर एक में कई संचालक गेस्टहाउस में ताला लगाकर भाग गए। वहीं कार्रवाई में पक्षपात के आरोप पर सिटी मजिस्ट्रेट ने एमवीडीए की टीम को क्रमवार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


 
विज्ञापन
Hotels and guest houses sealed in Vrindavan after Lucknow fire tragedy
वृंदावन में प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनको किया गया सील
चैतन्य विहार स्थित पेइंग गेस्ट हाउस देव लोक धाम, आश्रम श्रीकृष्ण कृपा कुटीर, लक्ष्मी डोरमेट्री, गेस्ट हाउस श्रीगौरांग पैलेस, होटल वृंदावन दरबार, होटल बृज वसुंधरा, श्रीइन्फ्रा आचार्य व श्री बसंत दोगरे, श्रीसतीश चंद्र शुक्ला, राधे-राधे धाम, केशव धाम, पूनम- श्रीसुंदरलाल गोस्वामी, श्रीप्रकाश चौधरी, गेस्ट हाउस रिद्धि सिद्धि, श्रीहरि पैलेस, वृंदावन निकुंज, ब्यूटी पार्लर प्रगति मेकओवर, होटल राधा बिहारी निकुंज इन एंड रेस्टोरेंट, श्रीकृष्ण सेवा आश्रम, यदुवंशी धाम होटल शामिल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed