सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four accused arrested for attacking youth out of enmity

Mathura: लाठी-डंडों से बोला हमला, फायरिंग में बाल-बाल बची थी युवक की जान; पुलिस ने गिरफ्तार किए चार आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 24 Jun 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में युवक पर रंजिशन हमला किया गया था। घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी देवेंद्र उर्फ देवा पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस मुख्य आरोपी और अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।

Four accused arrested for attacking youth out of enmity
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के सौंख में रंजिश के चलते युवक पर हमले के चार नामजदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हमले का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। पुलिस घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत अन्य नामजदों की तलाश में जुटी है।


मगोर्रा पुलिस ने विगत दिनों गांव बछगांव में लाठी-डंडे और तमंचे से हमले के मामले में पुलिस ने कुम्हेर मार्ग से मंगलवार देर रात सौरभ, गौरव, अजीत सिंह और पालेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी देवेंद्र उर्फ देवा पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस मुख्य आरोपी और अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी महताप सिंह के पुत्र सचिन कुमार से गांव के ही देवेंद्र व उसके परिजन रंजिश मानते है। सोमवार शाम सचिन घर से चौपाल के लिए जा रहे थे। सभी गांव के नामजदों ने धारदार हथियार और तमंचे से हमला कर दिया। नामजद देवेंद्र ने सचिन पर तमंचे से फायर भी किया था। इस दौरान घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने देवेंद्र उर्फ देवा, अजीत, गौरव, सौरव, पालेंद्र, हाकिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते हुए युवक पर हमले में पुलिस ने चार नामजदों को गिरफ्तार किया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed