सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teen Drowns in Yamuna During Ganga Dussehra Bath Another Youth Rescued by Boatmen

UP: गंगा दशहरा पर यमुना में मौत से सामना, एक युवक को नाविकों ने बचाया; किशोर की चली गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

गंगा दशहरा पर महावन के टाटम्बरी घाट पर यमुना स्नान के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूबने लगे, जिनमें एक को नाविकों ने सुरक्षित बचा लिया। वहीं 16 वर्षीय कान्हा की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी की।

Teen Drowns in Yamuna During Ganga Dussehra Bath Another Youth Rescued by Boatmen
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना में स्नान करने आए दो युवकों में से एक किशोर की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को नाविकों ने सकुशल बचा लिया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना महावन क्षेत्र के टाटम्बरी घाट पर रविवार को अनिल कुमार (24 वर्ष) और कान्हा (16 वर्ष) यमुना में स्नान करने पहुंचे थे। कान्हा मूल रूप से बरौली, थाना बलदेव क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। कान्हा टाटम्बरी  आश्रम में रहकर गायों की देखभाल का कार्य करता था। गंगा दशहरा के चलते घाट पर श्रद्धालुओं की  भारी भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविकों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद अनिल कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कान्हा पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसकी तलाश शुरू कराई गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम महावन श्रीमती उषा सिंह क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार क्षेत्राधिकारी रिफायनरी प्रवीण कुमार तिवारी तथा थाना प्रभारी चेतराम शर्मा थाना प्रभारी रिफाइनरी अजय कौशल मौके  पर पहुंचे और बचाव एवं खोज अभियान की निगरानी की। पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कराई जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed