{"_id":"6a3a4501c1cd644eb50f3595","slug":"sub-inspector-dies-of-internal-bleeding-after-escort-vehicle-crashes-on-yamuna-expressway-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फट गईं नसें और बहता रहा खून: एक्सप्रेसवे हादसे में दरोगा की जिस तरह हुई मौत, कांप जाएगा कलेजा; पीएम रिपोर्ट आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फट गईं नसें और बहता रहा खून: एक्सप्रेसवे हादसे में दरोगा की जिस तरह हुई मौत, कांप जाएगा कलेजा; पीएम रिपोर्ट आई
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट विधायक की सुरक्षा में लगी बोलेरो को हाइवा ने टक्कर मार दी, जिसमें दरोगा राजेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण पेट और सीने में चोट लगने से हुई अंदरूनी रक्तस्राव और स्पलीन ब्लीडिंग बताया गया है।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर विधायक राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के मांट विधायक के साथ सुरक्षा में लगे दरोगा की आंतरिक अंगों में रक्त स्त्राव होने के कारण मौत हुई थी। एक्सप्रेसवे पर जब उनकी बोलेरो हाइवा से टकराई तो उनके पेट और सीने में चोट लगी थी और आंतरिक ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले उनके शरीर के अंदरूनी अंगों से ज्यादा खून बह गया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण स्पलीन ब्लीडिंग आया है।
विधायक राजेश चौधरी रविवार को अपनी पत्नी के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आ रहे थे। वह पत्नी के साथ तिरुपति बालाजी जा रहे थे और उन्हें दोपहर में एयरपोर्ट से हैदराबाद की फ्लाइट पकड़नी थी। एयरपोर्ट के पास एक्सप्रेसवे पर मुंबई लिंक इंटरचेंज पर उल्टी दिशा में आ रहे हाइवा ने उनके साथ चल रही एस्कॉर्ट की बोलेरो में सामने से टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें उनकी सुरक्षा में लगे दरोगा राजेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं अन्य पुलिस कर्मियों के भी चोट आई थीं। हादसे के बाद विधायक ने तत्काल उन्हें अपनी निजी कार से अस्पताल भेजा था, जहां उनकी मौत हो गई थी। दरोगा के बेटे की शिकायत के आधार पर जेवर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने चालक को तत्काल हिरासत में ले लिया था और उसे सोमवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विधायक ने जताई थी साजिश की आशंका
घटना के बाद विधायक राजेश चौधरी ने अपनी बालाजी की यात्रा स्थगित कर मथुरा लौट गए थे। उन्होंने आशंका जताई थी कि घटना के पीछे किसी तरह की साजिश भी हो सकती है। पुलिस इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।
घटना के बाद विधायक राजेश चौधरी ने अपनी बालाजी की यात्रा स्थगित कर मथुरा लौट गए थे। उन्होंने आशंका जताई थी कि घटना के पीछे किसी तरह की साजिश भी हो सकती है। पुलिस इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।
ग्रेटर नोएडा डीसीपी रवि शंकर ने बताया कि सारे प्रकरण की जांच पुलिस टीम कर रही है। विधायक की ओर से अभी किसी तरह की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।