सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   biker looted cash bag from tobacco trader in Mathura

मथुरा में बड़ी लूट: तबांकू कंपनी के सेल्समैन से नकदी से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश, बाइक सवारों ने की वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 22 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में बड़ी लूट की घटना सामने आई है। तबांकू कंपनी के सेल्समैन से नकदी से भरा बैग छीनकर बदमाश भाग गए। माैके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

biker looted cash bag from tobacco trader in Mathura
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के निकट बाइक सवार बदमाश शिखर तंबाकू कंपनी के सेल्समैन से पांच लाख से अधिक की नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया, लेकिन देर रात तक चोरों का कुछ पता नहीं चला।


वृंदावन के जगदीश प्रसाद गौतम की शिखर तंबाकू एंटरप्राइजेज कंपनी है। टाउनशिप के कांशीराम कॉलोनी निवासी विजय इनके यहां सेल्समैन का काम करते हैं। वह प्रतिदिन मथुरा-वृंदावन के विभिन्न स्थानों से वसूली करने के बाद पैसा कंपनी में जमा कराते हैं। सोमवार शाम को वह मंडी समिति के निकट से वसूली करके वृंदावन की ओर जा रहे थे। पैसों से भरा बैग उन्होंने बाइक की टंकी पर रख लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गोकुल रेस्टोरेंट के पास हाईवे पीछे आए बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग गए। उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया और शोर भी मचाया। इतनी देर में बदमाश दूर निकल गए। विजय ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी राजीव सिंह का कहना कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed