{"_id":"6a3b9866671f7b277304d75c","slug":"post-lucknow-fire-tragedy-authorities-seal-12-coaching-centres-and-libraries-two-hotels-in-mathura-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा में बड़ा एक्शन, 12 कोचिंग-लाइब्रेरी और दो होटल सील; बैग छोड़कर भागे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा में बड़ा एक्शन, 12 कोचिंग-लाइब्रेरी और दो होटल सील; बैग छोड़कर भागे छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 कोचिंग सेंटर-लाइब्रेरियों और दो होटलों को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान कई छात्र अपने बैग छोड़कर बाहर निकल गए, जबकि कई संचालक ताला लगाकर फरार हो गए।
मानकों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे थे कोचिंग सेंटर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मथुरा-वृंदावन में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे कोचिंग सेंटरों और होटलों पर प्रशासन की टीम ने सख्त कार्रवाई की। कई जगह टीम को देखकर लाइब्रेरी व कोचिंग में पढ़ रहे विद्यार्थी सेंटरों में ही बैग छोड़कर भाग गए। कई कोचिंग संचालक केंद्रों पर ताला लगाकर रफूचक्कर हो गए। दो होटल समेत 12 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरियों पर शिकंजा कसा गया। दो लाइब्रेरियां ऐसी भी मिलीं जिनमें प्रवेश के लिए गेट पर बायोमेट्रिक सिस्टम लगा था।
विभिन्न विभागों की संयुक्त रूप से गठित प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को बीएसए कॉलेज से भूतेश्वर तिराहे तक होटल व कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा इंतजाम परखे। प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक तैयारी के लिए प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं इन संस्थानों में पहुंचते हैं। इन सेंटरों में ज्यादातर ऐसे मिले जिनमें आने-जाने के लिए न केवल संकरा रास्ता मिला बल्कि बुनियादी सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही थी। बीएसए कॉलेज के निकट अवैध रूप से बेसमेंट में चल रहीं कई ऐसी लाइब्रेरी मिलीं, जिनमें प्रवेश और निकलने के लिए कम चौड़ाई वाली सीढ़ियां थी। बेसमेंट के छोटे हॉल में संचालित एक लाइब्रेरी में तो इनवर्टर और विद्युत उपकरण के निकट ही डेढ़ सौ से अधिक बच्चे एक बार में बैठकर कंप्यूटर पर पढ़ाई करते मिले। वहीं अन्य कोचिंग सेंटरों का भी यही हाल मिला। अधिकतर में आने-जाने का एक ही रास्ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने लगभग दो दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी व होटलों के इंतजाम परखे। इनमें से दो होटल समेत 10 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरियों में फायर सेफ्टी, निकासी के साधन समेत अन्य जरूरी मानक पूरी नहीं मिले। टीम ने इन्हें सील कर उनके स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। बुधवार को भी टीम कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और होटलों के मानक चेक करेगी। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने बताया कि मंगलवार को 12 संस्थानों पर कार्रवाई की गई है। यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। वहीं एमवीडीए सचिव आशीष सिंह का कहना कि बिना नक्शा स्वीकृत भवनों को सील किया जा रहा है।
बेसमेंट में लगा था बायोमेट्रिक
बीएसए कॉलेज के निकट बेसमेंट में संचालित पहलवान व दीक्षित लाइब्रेरियों में बायोमेट्रिक लगा हुआ था। लाइब्रेरी के सदस्य उस पर अंगूठा लगाते तभी गेट खुलता था। लाइब्रेरी के मालिक ने यह व्यवस्था बिना फीस के प्रवेश से रोकने के लिए की है। लखनऊ में अग्निकांड वाले भवन में संचालित कोचिंग सेंटर में भी बायोमेट्रिक सिस्टम लगा हुआ था।

आकाश इंस्टीट्यूट सील, नहीं मिले सेफ्टी के मानक
भूतेश्वर तिराहे के निकट संचालित आकाश इंस्टीट्यूट को भी टीम ने सील कर दिया। एमवीडीए और फायर सेफ्टी के मानकों को ताक पर रखकर कोचिंग संचालित होती मिली। यहां एमवीडीए से सिर्फ एक हॉल पास किया गया था, लेकिन कोचिंग के अंदर छोटे-छोटे पार्टिशन बना रखे थे और प्रवेश द्वार भी संकरा था। इस संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 600 से अधिक विद्यार्थी प्रतिदिन पढ़ाई करने आते हैं। कार्रवाई के दौरान कोचिंग में 150 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे।

दो टीमें कर रहीं कार्रवाई
प्रशासन द्वारा गठित 10-10 सदस्यीय दो विशेष टीमों का गठन किया है। एक सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र की और दूसरी एमवीडीए सचिव आशीष सिंह की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया। इसमें नगर निगम, एमवीडीए, पुलिस, विद्युत निगम और अग्निशमन विभाग विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

वृंदावन में 16 होटल-गेस्ट हाउस सील
इधर वृंदावन में भी प्रशासन की टीम ने 16 होटल एवं गेस्ट हाउस को सील किया है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट और एमवीडीए सचिव के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम टीम ने नगर में जगह-जगह औचक निरीक्षण किया। कई जगहों पर न तो आग से निपटने के इंतजाम थे और न ही उनके पास विप्रा से पास कराया गया कोई नक्शा या वैध दस्तावेज पाए गए।वृंदावन में पापड़ी चौराहा के समीप पॉश और वीआईपी इलाके में नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे 16 गेस्ट हाउस और होटलों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इनमें गोविंद हरे धाम, कृष्णा कृपा पैलेस, राधा पैलेस, बीएस रेजीडेन्सी, श्री नितेश, ओम धाम आश्रम, यदुवंशी धाम, श्रीठाकुरजी धाम, राधारानी कॉम्प्लेक्स, होटल विष्णु धाम, प्रेम धाम आश्रम, शारदा रेजीडेंसी, ए.आर. होम स्टे, श्रीमान सिंह, रमेशम रेजीडेंसी, आश्रया गेस्ट हाउस शामिल हैं।