{"_id":"6a3b9abb705e90e146015b81","slug":"dog-locked-inside-pwd-office-overnight-tears-apart-chairs-in-panic-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कुत्ते ने मचाया तांडव, रातभर में उधेड़ डाली कुर्सियां; हालत देखकर सब रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कुत्ते ने मचाया तांडव, रातभर में उधेड़ डाली कुर्सियां; हालत देखकर सब रह गए दंग
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के कृष्णापुरी स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कर्मचारियों की लापरवाही से एक कुत्ता रातभर कमरे में बंद रह गया। भूख-प्यास और घबराहट में कुत्ते ने कमरे में रखी कई कुर्सियां फाड़ दीं, हालांकि महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज सुरक्षित रहे।
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बंद रह गया कुत्ता, कुर्सियां फाड़ीं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के कृष्णापुरी स्थित लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 के कार्यालय का एक अनोखा मामला सामने आया है। कर्मचारियों की लापरवाही से सोमवार को कार्यालय के एक कमरे में कुत्ता बंद हो गया। रातभर भूखा प्यास कुत्ता कमरे में बंद रहा और भौंकता रहा।
उसने कमरे में रखीं कुर्सियों को फाड़ दिया। सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला। रात के समय कार्यालय परिसर में चौकीदार मौजूद थे। लेकिन कुत्ते के भौंकने और सामान तोड़ने की आवाजाें के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।
कमरे की चाबी संबंधित विभागीय कर्मचारियों के पास थी, इसलिए रात में ताला नहीं खोला जा सका। गनीमत रही कि फाइलें और दस्तावेज सुरक्षित रहे।