सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uproar over delivery boys death in Mathura

डिलीवरी ब्वाॅय की मौत पर हंगामा: बाइक के पास मिली युवक की लाश, परिजन ने शव रखकर किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 24 Jun 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

डिलीवरी ब्वाॅय अपनी बाइक के पास अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हंगामा कर दिया। 

Uproar over delivery boys death in Mathura
युवक की माैत पर किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट स्टोर के एक डिलीवरी ब्वाॅय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद परिजन व साथी कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। परिजन शव को लेकर टाउनशिप स्थित स्टोर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन व अन्य लोगों को समझाया और शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा।


जानकारी के अनुसार सदर बाजार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी हरीशचंद्र निषाद (23) पुत्र राकेश कुमार निषाद पिछले ढाई माह से ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी ब्वाॅय के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह टाउनशिप क्षेत्र में एक पार्सल की डिलीवरी देने गए थे। इसी दौरान वह अपनी बाइक के पास अचेत अवस्था में पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। हरीश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि हरीश अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। परिजन और साथी कर्मचारियों का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 15 से 16 घंटे बीत जाने के बाद भी कंपनी की ओर से न तो परिवार से संपर्क किया गया और न ही किसी प्रकार की संवेदना व्यक्त की गई।

बुधवार को परिजन और बड़ी संख्या में डिलीवरी ब्वाॅय ने टाउनशिप स्थित ब्लिंकिट स्टोर का घेराव कर दिया। स्टोर के मुख्य द्वार पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के परिवार को आर्थिक मदद की मांग की। उधर सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजन और साथी कर्मचारियों को समझाया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed