सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Speeding car crashes into electricity poles in Mathura

तेज रफ्तार कार का कहर: बिजली खंभों से टकराई, वाहनों को मारी टक्कर, जान बचाकर भागे लोग; VIDEO

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 24 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया। एक के बाद एक कई बिजली के खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बाइक और कार को भी नुकसान पहुंचाया। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। 

Speeding car crashes into electricity poles in Mathura
दुर्घटनाग्रस्त कारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया। कामां तिराहे से संकेत की ओर जा रही रिठोरा में तेज रफ्तार कार बुधवार रात करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों से जा टकराई। हादसे में तीन बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि रास्ते में खड़ी  मोटरसाइकिल और एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार में दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार टकराते ही पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसाना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

दुर्घटना के कारण बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पर भी असर पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed