{"_id":"6a3c0063a19300b009011dab","slug":"team-attacked-while-out-to-detect-electricity-theft-in-mathura-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई और कर्मियों को पीटा; मोबाइल फोन छीनकर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई और कर्मियों को पीटा; मोबाइल फोन छीनकर तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजली चेकिंग के लिए पहुंची टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इससे एक संविदाकर्मी के गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने कर्मचारी का मोबाइल छीनकर भी तोड़ दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के छाता कस्बे के तेलीपाड़ा में विद्युत निगम की टीम पर चेकिंग के दौरान हमला करने और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपियों ने टीम के एक सदस्य का मोबाइल फोन भी छीन कर तोड़ दिया। मामले में पांच लोगों के प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।
अवर अभियंता खायरा सूर्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को एक टीम बिजली चोरी और खपत की जांच के लिए तेलीपाड़ा पहुंची थी। टीम में अवर अभियंता तारा चंद, संविदाकर्मी विष्णु कुमार, मोहित कुमार और नारायण सिंह शामिल थे। टीम ने विजय पुत्र चंदन सिंह के यहां जांच में पाया कि मीटर से पहले ही सर्विस केबल काटी हुई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद अंकुश, शिब्बू और अन्य लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। संविदाकर्मी मोहित ने यूपी-112 पर सूचना दी।
आरोप है कि जब टीम सुरेश पुत्र चंदन के परिसर की जांच कर रही थी, तो सुरेश और ध्रुव ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। सुरेश और उसके भतीजे नरेंद्र ने लाठी से संविदाकर्मी विष्णु पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ और कंधे में गंभीर चोट आई है। हमलावरों ने विष्णु का मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर फेंक दिया, जिससे वह टूट गया। आरोप है कि सरकारी दस्तावेजों को भी नष्ट करने का प्रयास किया गया। घटना के बाद से टीम के कर्मचारियों में दहशत में आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद अवर अभियंता सूर्य प्रकाश वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर तेलीपाड़ा निवासी अंकुश, शिब्बू, सुरेश, ध्रुव और नरेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।