मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं का खतरा जो पहले उम्र बढ़ने के साथ देखा जाता था, अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में 30 से कम उम्र के लोग कई तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। डॉक्टर इसे गंभीर चुनौती के रूप में देख रहे हैं।
Alzhimer: आपको अल्जाइमर तो नहीं है? घर बैठे लगा सकते हैं इसका पता, डॉक्टर ने बताया आसान तरीका
- किसी को अल्जाइमर-डिमेंशिय रोग है या नहीं इसका पता लगाने के लिए विशेषज्ञ ने कुछ सवाल बताए हैं जो आपको खुद से पूछने चाहिए, इससे काफी हद तक अंदाजा लगया जा सकता है कि आपको समस्या है या नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया का खतरा
यहां समझना जरूरी है कि अल्जाइमर रोग दरअसल डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है, जिसमें धीरे-धीरे याददाश्त कम होने लगती है, व्यक्ति को अपने आसपास के लोगों, जगहों और घटनाओं की पहचान में कठिनाई होने लगती है। वहीं डिमेंशिया एक व्यापक शब्द है, जिसमें मस्तिष्क की सोचने, याद रखने और निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ता है।
किसी को अल्जाइमर-डिमेंशिय रोग है या नहीं इसका पता लगाने के लिए विशेषज्ञ ने कुछ सवाल बताए हैं जो आपको खुद से पूछने चाहिए, इससे काफी हद तक अंदाजा लगया जा सकता है कि आपको समस्या है या नहीं?
कहीं आपको भी तो नहीं है अल्जाइमर?
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय में अल्जाइमर विभाग के प्रोफेसर डॉ. पीटर रबिन्स ने 40 वर्षों तक इस बीमारी से पीड़ित लोगों पर अध्ययन किया। वह कहते हैं, ये समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है जिसे लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए। अगर आप वास्तव में चिंतित हैं कि आपको यह बीमारी हो सकती है, तो खुद से कुछ सवाल पूछें, इससे स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
क्या आपको अपने करीबी दोस्तों या परिवार के सदस्यों के नाम याद रखने में दिक्कत हो रही है?
अगर आपको कोई शब्द या नाम याद रखने में दिक्कत हो रही है, तो डॉ. रबिन्स ने बताया कि यह अल्जाइमर का शुरुआती संकेत हो सकता है। 30 या 40 की उम्र में अगर आप अपना चश्मा या चाभियां गलत जगह रख देते हैं और ढूंढ नहीं पाते तो ये अल्जाइमर नहीं है। पर रिश्तेदारों, करीबी दोस्तों या महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में भूल जाना, याद ही न कर पाना कहीं ज्यादा चिंताजनक है।
आपको वो काम करने में भी दिक्कत हो रही है जिन्हें पहले आसानी से करते थे?
अगर आपको अचानक लगे कि पैसों को मैनेज करने या खाना बनाने में दिक्कत हो रही है, जबकि आप दशकों से बिना किसी परेशानी के ऐसा करते आए हैं, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है। अचानक काम करने में दिक्कत होने का असली कारण संज्ञानात्मक गिरावट है।
क्या आप ऐसे काम कर सकते हैं जिनमें एक साथ लोगों की जरूरत होती है?
डॉक्टर कहते हैं, जिन क्लीनिकों में अल्जाइमर की जांच की जाती है, वहां मरीजों को गणित के सवालों के जवाब देने को कहा जाता है। यह उनके दिमाग में एक साथ कई चीजें रखने की क्षमता का आकलन करने के लिए होता है। अगर आप एक साथ कई काम करने में असहजता पाते हैं, कई लोगों के साथ काम करने में दिक्कत हो रही है तो ये अल्जाइमर का संकेत हो सकता है।
आप शराब तो नहीं पीते हैं?
डॉ. रबिन्स कहते हैं, 60 की उम्र के बाद हमारा शरीर शराब का ठीक तरीके से मेटाबॉलिज्म नहीं कर पाता है। अगर आप शराब पीते हैं तो इसके कारण भी ब्रेन हेल्थ गड़बड़ हो सकती है और अल्जाइमर होने का खतरा बढ़ सकता है।
-------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।