सब्सक्राइब करें

Omicron Variant: कोरोना के इस खतरे से कैसे रहें सुरक्षित? डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक ने बताया कारगर उपाय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 28 Nov 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
how to stay protected from omicron variant , know what who chief scientist says
ओमिक्रॉन वैरिएंट ने बढ़ाई मुश्किलें - फोटो : Pixabay

दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य संगठनों की चिंता बढ़ा दी है। ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, इजराइल सहित करीब आठ देशों में कोरोना के इस घातक वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। एहतियात के तौर पर कई देशों ने अफ्रीकी देशों की यात्रा को प्रतिबंधित करना शुरू कर दिया है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट में अब तक सबसे अधिक 32 म्यूटेशनों के बारे में पता चला है जो इसे बेहद संक्रामक और घातक बनाती है। अध्ययनों में पाया गया है कि कोरोना का यह वैरिएंट आसानी से शरीर में वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देने में सफल हो सकता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि इस वैरिएंट की प्रकृति उन लोगों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है जिनका पूरी तरह से वैक्सीनेशन हो चुका है, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोरोना के इस घातक वैरिएंट से सुरक्षित कैसे रहा जा सकता है? इस संबंध में डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने लोगों को इससे बचाव के उपायों के बारे में बताया है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Trending Videos
how to stay protected from omicron variant , know what who chief scientist says
डॉ सौम्या स्वामीनाथन, डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक - फोटो : Twitter

इस वैरिएंट से कैसे करें बचाव?
दुनिया के लिए अब तक सबसे खतरनाक माने जा रहे कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से भी संक्रामक ओमिक्रॉन की प्रकृति को जानने के लिए अध्ययन किए जा रहे हैं।  डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कोरोना के इस खतरे से बचे रहने के लिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिलहाल मास्क ही कोरोना के इस खतरे से हमें सुरक्षित रख सकता है। सभी लोगों को कोविड से बचाव के उपायों को लगातार प्रयोग में लाते रहना चााहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to stay protected from omicron variant , know what who chief scientist says
सभी लोगों का टीकाकरण है जरूरी - फोटो : Pixabay

वैक्सीन है गंभीर खतरे से बचाव की गारंटी
डॉ सौम्या कहती हैं कि भले ही ओमिक्रॉन में देखे गए म्यूटेशन इसे एंटीबॉडीज को चकमा देने के योग्य बनाते हैं, पर हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना होगा कि कोरोना का खतरा उन्हें अधिक है जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। टीकाकरण करा चुके लोग गंभीर संक्रमण और मृत्यु के खतरे से बच सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर है या जो कोमोरबिडिटी के शिकार हैं उन्हें बूस्टर डोज की आवश्यकता हो सकती है।

how to stay protected from omicron variant , know what who chief scientist says
वैक्सीन से मिल सकती है सुरक्षा - फोटो : iStock

टीके की दोनों खुराक जरूरी
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के इस खतरे से बचने के लिए लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लेने पर जोर दिया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना के इस खतरे से बचने के लिए सभी लोगों का वैक्सीनेशन होना आवश्यक है। जिन लोगों को अभी तक दूसरी खुराक नहीं मिली है उन्हें जल्द से जल्द इसे प्राप्त करना चाहिए। डॉ सौम्या कहती हैं वैक्सीन हमें तभी सुरक्षित कर सकती है जब सभी लोगों का टीकाकरण हो चुका हो।

विज्ञापन
how to stay protected from omicron variant , know what who chief scientist says
ओमिक्रॉन से करें बचाव - फोटो : Pixabay
'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' है ओमिक्रॉन

ओमिक्रॉन वैरिएंट की प्रकृति और संक्रामता के खतरे को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न के रूप में वर्गीकृत किया है।


डॉ सौम्या कहती हैं इस नए वैरिएंट के बारे में विस्तार से जानने के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है, फिलहाल लोगों को इससे बचाव के लिए सभी आवश्यक उपायों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, वैक्सीनेशन और हाथों की स्वच्छता को ध्यान में रखकर खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।

 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed