{"_id":"5f6b30e78ebc3e0ded1a6b96","slug":"include-these-foods-in-your-diet-to-keep-your-heart-healthy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Heart Day: दिल को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
World Heart Day: दिल को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
लाइफ स्टाइल न्यूज, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 29 Sep 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल हमारे शरीर का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण अंग है। दिल खून को पंप करके शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाता है। जिससे रक्त के द्वारा ही हमारे पूरे शरीर में पोषकतत्व और ऑक्सीजन प्राप्त होती है और हमारा शरीर सही तरह से कार्य कर पाता है, इसलिए दिल का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखना जरुरी होता है। दिल के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना जरुरी होता है। कुछ पोषकतत्वों से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भिंडी, बैंगन, बीन्स आदि सब्जियां ज्यादातर लोगों को खाना पसंद नहीं होती हैं। लेकिन ये सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित बनाए रखने में मदद करती है। इसलिए सप्ताह में कम से कम दो बार इन सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
3 of 5
सेब
- फोटो : पेक्सेल्स
खाने में खट्टे फलों को शामिल करना चाहिए। खट्टे फलों में आप नींबू, संतरा आदि को शामिल कर सकते हैं। इन फलों में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। लेकिन चीनी मिले हुए फलों के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। रोजाना एक सेब खाना भी दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए प्रतिदिन नाश्ता करने के 1 घंटे बाद या फिर दोपहर के खाने के 1-2 घंटे के बाद एक सेब खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ग्रीन टी में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरें को कम करते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रुप से ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी हृदय को स्वस्थ रखने के साथ आपके वजन को भी नियंत्रित करती है।
विज्ञापन
5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
ओट मील से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। वजन कम करने में भी ओटमील बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज भी डाइट में शामिल करने से शरीर को बहुत लाभ मिलता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।