हमारे आहार की पौष्टिकता और प्रकृति का सेहत पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं जिनसे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों को प्राप्त किया जा सके। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि हम सभी को आहार में ताजी हरी सब्जियों और मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए, ये शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करने के साथ कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं।
सेहत की बात: कमजोर हो रही है आंखों की रोशनी या डायबिटीज से हैं परेशान? इन दोनों समस्याओं में लाभकारी है ये सब्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंखों के लिए लाभकारी
भिंडी के सेवन को आंखों से संबंधित कई तरह की समस्याओं के जोखिम को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। भिंडी में कैरोटेनॉइड नामक एक तत्व पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ कम रोशनी और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। भिंडी में विटामिन-ए की मात्रा पाई जाती है जिसे आंखों की सेहत को बेहतर बनाए रखने वाले आवश्यक पोषक तत्व के रूप में जाना जाता है।
पाचन तंत्र को ठीक रखने वाली सब्जी
भिंडी को उन सब्जियों में से एक माना जाता है जो पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ पेट की कई तरह की अन्य समस्याओं में फायदेमंद हो सकती हैं। भिंडी में डायट्री फाइबर पाया जाता है जो पाचन को ठीक रखने, कब्ज जैसी दिक्कतों को कम करने और मल त्याग में सुधार करने में सहायक है।
भिंडी में मौजूद घुलनशील फाइबर एक प्रकार के प्राकृतिक लैक्सेटिव के रूप में कार्य करता है जो आंतों को स्वस्थ रखने के साथ अपच से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी
डायबिटीज रोगियों के लिए भी भिंडी खाना लाभकारी हो सकता है, इसका मुख्य कारण इसका लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स माना जाता है। भिंडी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 20 होता है जो इस मधुमेह रोगियों के लिए उचित बनाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इसमें मायरिक्टिन नामक एक पदार्थ होता है, जो मांसपेशियों द्वारा शर्करा के अवशोषण में सुधार करने में मदद करता है। सामान्य रूप से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में भी भिंडी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
वेट लॉस डाइट
अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो इसके लिए भिंडी का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। भिंडी में डायट्री फाइबर होता है और यह कैलोरी में भी कम होती है, जिससे वजन घटाने में इसके लाभ हो सकते हैं। भिंडी का सेवन आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में सहायक है जिससे अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है और इससे वजन को नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।