सब्सक्राइब करें

Mint Leaves: वजन घटाने से लेकर मुंह की दुर्गंध तक को दूर करता है पुदीना, जानें रोज खाने के क्या हैं फायदे

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Jan 2025 01:15 PM IST
सार

Pudina Benefits: पुदीना में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त करने का काम करते हैं। आइए इसके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Mint Leaves Pudina Control Weight and Bad breathing issues Know the Benefits of including it in a diet Disprj
mint pudina पुदीना - फोटो : Adobe Stock

Pudina leaves Uses: गर्मी के मौसम में हर कोई चटनी खाना पसंद करता है। फिर चाहे वो धनिया की हो या पुदीना की। पुदीने की पत्तियां अपनी खूशबू के अलावा अपने स्वाद के लिए जानी जाती हैं। पुदीना का इस्तेमाल चाय, ड्रिंक, दही और कॉकटेल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पुदीने की पत्तियां सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त करने का काम करते हैं। आइए इसके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Mint Leaves Pudina Control Weight and Bad breathing issues Know the Benefits of including it in a diet Disprj
पुदीना - फोटो : Adobe Stock

पाचन में करता है सुधार
अगर आप एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो पुदीना का सेवन करना शुरू कर दीजिए। यह अपच और सूजन जैसी समस्याओं से तुरंत राहत देता है। आप पुदीने की चाय बनाकर पी सकते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर करेगा। पुदीना में एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पेट के फूलने की समस्या को भी खत्म कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mint Leaves Pudina Control Weight and Bad breathing issues Know the Benefits of including it in a diet Disprj
पुदीना - फोटो : Adobe Stock

सांसों में लाए फ्रेशनेस
पुदीना खाने से बैड ब्रीथ की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह में होने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं और मुंह की दुर्गंध को दूर करते हैं। यह सांसों में ताजगी ले आती है। आप पुदीना से बना माउथवॉश भी यूज कर सकते हैं।

Mint Leaves Pudina Control Weight and Bad breathing issues Know the Benefits of including it in a diet Disprj
पुदीना - फोटो : Adobe Stock

सर्दी-खांसी से मिले राहत
पुदीना का इस्तेमाल ठंड में ज्यादा किया जाता है। इस छाती में जमे कफ को बाहर आने में मदद करता है। इसकी पत्तियों को चाय में मिलाने से जुकाम में भी काफी आराम मिलता है। इसका भाप लेने से नाक बंद होने की समस्या से भी राहत मिलता है।

विज्ञापन
Mint Leaves Pudina Control Weight and Bad breathing issues Know the Benefits of including it in a diet Disprj
mint pudina पुदीना - फोटो : Adobe Stock

वजन घटाने में करे मदद
पुदीना का इस्तेमाल वजन घटाने में भी किया जाता है। पुदीना के खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और यह तेजी से शरीर की कैलोरी को बर्न कर देता है। पुदीने का पानी पीने से तेजी से वजन घटता है।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed