सब्सक्राइब करें

Health Tips: मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स में क्या है अंतर? इनके लक्षणों से कर सकते हैं पहचान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 10 Nov 2025 11:30 AM IST
सार

मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स दोनों ही अपने आप में अलग-अलग बीमारी है, लेकिन इनके लक्षण मिलते जुलते होते हैं। सामन्यतौर पर मंकीपॉक्स चिकनपॉक्स की तुलना ज्यादा जानलेवा बीमारी है। अक्सर लोग इन दोनों बीमारियों को समझने में देरी कर देते हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि इनके क्या लक्षण हैं?

विज्ञापन
Monkeypox vs Chickenpox Difference and Symptoms All Explained in Hindi
मंकीपोक्स - फोटो : Adobe Stock

Monkeypox vs Chickenpox Symptoms: मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स, दोनों ही त्वचा पर दाने (रैशेज) और फफोले पैदा करने वाले वायरल संक्रमण हैं, जिसके कारण कई बार लोग इन दोनों के बीच भ्रमित हो जाते हैं। हालांकि दोनों के शुरुआती लक्षण मिलते-जुलते हैं, लेकिन ये दो अलग-अलग वायरस (मंकीपॉक्स वायरस और वैरिसेला-जोस्टर वायरस) के कारण होते हैं, इसलिए इसका इलाज भी अलग होता है। 



मंकीपॉक्स, जिसे अब एमपॉक्स भी कहा जाता है, एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी होती है जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। वहीं चिकनपॉक्स बच्चों में अधिक आम और आमतौर पर मंकीपॉक्स की तुलना में हल्का संक्रमण होता है। इसलिए इन दोनों के बीच के अंतर को समझना बहुत जरूरी है, खासकर इसलिए क्योंकि मंकीपॉक्स के फैलने की गति तेज हो सकती है। अगर आप दोनों के विशिष्ट लक्षणों को पहचानना सीख जाते हैं, तो समय पर डॉक्टर से संपर्क किया जा सकता है और सही इलाज शुरू की जा सकती है।

Trending Videos
Monkeypox vs Chickenpox Difference and Symptoms All Explained in Hindi
मंकीपोक्स - फोटो : Adobe Stock

शुरुआती लक्षण और फ्लू जैसी स्थिति
मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स में सबसे बड़ा अंतर उनके शुरुआती संकेतों में छिपा है। मंकीपॉक्स में दाने निकलने से कई दिन पहले ही मरीज को तेज बुखार के साथ बहुत ज्यादा ठंड लगती है और सिरदर्द होता है। जबकि चिकनपॉक्स में दाने अक्सर बुखार आने के एक-दो दिन के अंदर ही दिख जाते हैं। मंकीपॉक्स की एक और खास पहचान है गांठों का सूजना (गर्दन या कांख में), जो चिकनपॉक्स में आमतौर पर नहीं होता।


ये भी पढ़ें- World Diabetes Day 2025: भारत में 2.5 करोड़ से अधिक लोगों को है प्रीडायबिटीज, कहीं आप भी तो नहीं हैं इसके शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन
Monkeypox vs Chickenpox Difference and Symptoms All Explained in Hindi
चिकनपोक्स - फोटो : Adobe Stock

दानों की प्रकृति और फैलाव का तरीका
चिकनपॉक्स के दाने (रैशेज) अलग-अलग चरणों (दाने, छाले, पपड़ी) में पूरे शरीर पर एक साथ निकलते हैं और उनकी संख्या बहुत ज्यादा होती है। इसके विपरीत, मंकीपॉक्स के दाने गांठदार, गहरे और कठोर होते हैं, जो अक्सर चेहरे, हथेलियों और तलवों पर केंद्रित होते हैं। मंकीपॉक्स में दाने एक ही समय में एक ही चरण में होते हैं, यानी एक साथ छाले बनेंगे।


ये भी पढ़ें- Blood Purifier: खून साफ तो बीमारियां रहेंगी दूर, ब्लड से सारी गंदगी निकाल फेकेंगी ये चीजें
 
Monkeypox vs Chickenpox Difference and Symptoms All Explained in Hindi
चिकनपोक्स - फोटो : Adobe Stock

गंभीरता और जटिलताओं का अंतर
चिकनपॉक्स आमतौर पर एक हल्का संक्रमण है, लेकिन मंकीपॉक्स अधिक गंभीर हो सकता हैं। मंकीपॉक्स से निमोनिया, ब्रेन इंफेक्शन और सेकेंडरी बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा हो सकता है। दोनों ही संक्रामक हैं, लेकिन मंकीपॉक्स मुख्य रूप से त्वचा से त्वचा के सीधे संपर्क या संक्रमित तरल पदार्थ के माध्यम से फैलता है, जबकि चिकनपॉक्स हवा से आसानी से फैलता है।

विज्ञापन
Monkeypox vs Chickenpox Difference and Symptoms All Explained in Hindi
मंकीपॉक्स के मामले - फोटो : freepik.com
बचाव और उपचार में अंतर
चिकनपॉक्स के लिए वैक्सीन उपलब्ध है और इसका इलाज एंटीवायरल दवाओं से होता है। मंकीपॉक्स के लिए भी स्मॉलपॉक्स वैक्सीन प्रभावी होता है। अगर आपको तेज बुखार, गांठें और दानों के साथ गंभीर दर्द महसूस हो, तो तुरंत खुद को आइसोलेट करें और डॉक्टर से मिलें। किसी भी स्थिति में दानों को खुजलाना या फोड़ना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे संक्रमण फैल सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed