सब्सक्राइब करें

इन वजहों से जवानी में ही आने लगता है बुढ़ापा, सावधान हो जाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 21 Jan 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Most important guidelines for a healthy lifestyle for men and women
ageing

बुढ़ापा शरीर का एक सामान्य लक्षण है और समय के साथ हर इंसान बूढ़ा होता है। लेकिन आज की तनाव भरी जिंदगी में लोगों में समय से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगे हैं। आपकी अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान इन सबके लिए जिम्मेदार है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने दैनिक आहार और दिनभर की गतिविधियों पर नियंत्रण रखें। इससे आपको असमय बुढ़ापा नहीं आएगा।


 

Trending Videos
Most important guidelines for a healthy lifestyle for men and women
चीनी - फोटो : अमर उजाला

चीनी का सेवन
अति हर चीज की बुरी होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करते है तो यह भी आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। ज्यादा चीनी के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है। चीनी के सेवन से डायबिटीज की समस्या आम है इसलिए जितना हो सके कम से कम चीनी का सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most important guidelines for a healthy lifestyle for men and women
fqe - फोटो : getty images

शराब का सेवन
शराब का सेवन आजकल का फैशन हो गया है। नियमित रूप से ली गई शराब की थोड़ी- सी मात्रा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये आपके शरीर के अंगों के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करती है। जिससे शरीर की उम्र तेजी से बढ़ती है और आप समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते है।

Most important guidelines for a healthy lifestyle for men and women
sleep - फोटो : pixa
नींद की कमी
काम की व्यस्तता में लोग ठीक से नींद भी पूरी नहीं कर पा रहें हैं। शोध बताते हैं कि रोजाना आठ से दस घंटे की नींद एक मनुष्य के लिए जरूरी है। अगर आप भी काम की वजह से पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरुरत है। क्योंकि शरीर में थकान और कमजोरी की एक वजह यह भी हो सकता है।

 
विज्ञापन
Most important guidelines for a healthy lifestyle for men and women
खानपान

अगर आप सही से डाइट फॉलो नहीं करते और आपकी जीवनशैली अनियमित है तब भी जवानी में ही आपके चेहरे पर बुढ़ापा झलकने लगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed