सब्सक्राइब करें

Kidney Stone: क्या बीयर पीने से सच में किडनी स्टोन निकल जाता है? डॉक्टर से जानिए इसकी सच्चाई

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Feb 2026 06:12 PM IST
सार

 किडनी स्टोन तब बनता है जब पेशाब में मौजूद कैल्शियम, ऑक्सालेट, यूरिक एसिड या अन्य खनिज आपस में मिलकर कठोर क्रिस्टल बना लेते हैं। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
क्या बीयर पीने से किडनी स्टोन निकल जाते हैं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
myths and Facts About Beer and Kidney Stones know beer peene se kidney stone nikalta hai kya
बीयर पीने से ठीक होता है किडनी स्टोन? - फोटो : Freepik.com

किडनी में स्टोन या पथरी होना बहुत आम है, ये समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। गड़बड़ खान-पान के कारण बच्चों और युवाओं में भी किडनी स्टोन की दिक्कत तेजी से बढ़ती जा रही है। नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, जीवन में लगभग 10 में से 1 व्यक्ति को कभी-न-कभी किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। आमतौर पर कुछ हल्के इलाज या फिर सर्जरी के माध्यम से ये समस्या आसानी से ठीक हो जाती है, हालांकि कुछ लोगों में स्टोन की दिक्कत किडनी के लिए गंभीर दिक्कतों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किडनी में स्टोन तब बनता है जब पेशाब में मौजूद कैल्शियम, ऑक्सालेट, यूरिक एसिड या अन्य खनिज आपस में मिलकर कठोर क्रिस्टल बना लेते हैं। शुरुआत में यह छोटे कणों के रूप में होते हैं, लेकिन समय के साथ बड़े स्टोन में बदल सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल, कम पानी पीना, जंक फूड और शारीरिक गतिविधि की कमी इस समस्या के मुख्य कारण माने जाते हैं।

किडनी स्टोन के इलाज में अक्सर लोग बीयर पीने की सलाह देते हैं। दावा किया जाता रहा है कि इससे किडनी की पथरी आसानी से निकल जाती है। क्या वास्तव में ऐसा है?

Trending Videos
myths and Facts About Beer and Kidney Stones know beer peene se kidney stone nikalta hai kya
किडनी में पथरी होने के कारण - फोटो : Freepik.com

पहले किडनी स्टोन बनने का कारण जान लीजिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किडनी में स्टोन बनने के कई कारण हो सकते हैं। 
 

  • सबसे बड़ा कारण कम पानी पीना है। जब हम पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता, तो पेशाब गाढ़ा हो जाता है और उसमें मौजूद खनिज क्रिस्टल बनाकर स्टोन बना लेते हैं। 
  • ज्यादा नमक, ज्यादा प्रोटीन, ऑक्सालेट-युक्त खाद्य पदार्थ (जैसे पालक, चॉकलेट) और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी जोखिम बढ़ाता है। 
  • इसके अलावा मोटापा, डायबिटीज और मेटाबोलिक समस्याएं भी स्टोन बनने की आशंका बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
myths and Facts About Beer and Kidney Stones know beer peene se kidney stone nikalta hai kya
किडनी में पथरी होने के कारण - फोटो : Freepik.com

किडनी स्टोन ठीक कैसे होती है?

यूरोलॉजिस्ट डॉ अभिज्ञान तिवारी बताते हैं, आमतौर पर  छोटे आकार के किडनी स्टोन ज्यादा पानी पीने से अपने-आप निकल सकते हैं और हमें पता भी नहीं चलता है। डॉक्टर दर्द कम करने और स्टोन के आकार को कम करने वाली दवाएं दे सकते हैं। हालांकि बड़े आकार वाली पथरी के लिए आमतौर पर सर्जरी की जाती है। किडनी स्टोन को समय रहते निकालना जरूरी होता है क्योंकि समय के साथ ये किडनी के इनरलाइन को क्षति पहुंचा सकती है।

अब सवाल ये है कि क्या बीयर पीने से किडनी स्टोन ठीक होता है?

myths and Facts About Beer and Kidney Stones know beer peene se kidney stone nikalta hai kya
बीयर पीने से किडनी स्टोन ठीक होता है? - फोटो : Freepik.com

बीयर पीने से किडनी स्टोन ठीक होता है या नहीं?

आमतौर पर लोगों का मानना होता है कि बीयर पीने से पेशाब का उत्पादन बढ़ता है, जिससे आप ज्यादा बार पेशाब जाते हैं और इससे पथरी निकल सकती है। हालांकि डॉक्टर इस बात को खारिज करते हैं।

डॉ अभिज्ञान कहते हैं, किडनी स्टोन के लिए बीयर पीना कोई असरदार या रिकमेंडेड इलाज नहीं है, भले ही यह गलतफहमियां हों कि इसका डाइयूरेटिक असर उन्हें बाहर निकालने में मदद करता है। बीयर कुछ समय के लिए यूरिन प्रोडक्शन बढ़ा सकती है, लेकिन इससे अक्सर डिहाइड्रेशन भी हो जाता है जो स्टोन बनने का एक बड़ा कारण है। 

बीयर में प्यूरीन भी होता है जो यूरिक एसिड बढ़ा सकता है, जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा रहता है और पहले से ही स्टोन वाले रोगियों में जटिलताएं भी बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
myths and Facts About Beer and Kidney Stones know beer peene se kidney stone nikalta hai kya
किडनी स्टोन कैसे ठीक करें? - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर कहते हैं, बीयर एक डाइयूरेटिक है और यह ज्यादा यूरिन पास करने में मदद करती है, जिससे छोटे स्टोन बाहर निकल सकते हैं। लेकिन यहां दिक्कत यह है कि 5mm से बड़े स्टोन इस तरह शरीर से बाहर नहीं निकल पाते क्योंकि बाहर निकलने का रास्ता 3mm के आस-पास होता है।

अगर आप दर्द में या यूरिन पास न कर पाने पर बीयर पीते हैं, तो यह आपकी हालत खराब कर सकता है क्योंकि बीयर ज्यादा यूरिन बनाती है जिसे आप बाहर नहीं निकाल पाएंगे, इससे दर्द और बढ़ सकता है।

बीयर में अल्कोहल भी होता है जो आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बीयर पीना अच्छा विकल्प नहीं है। अगर आपको किडनी में स्टोन है तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूर ल लें।




-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed