फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचनाक भूख लगने पर न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ जाएगा वजन

Wed, 09 Jun 2021 02:58 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 09 Jun 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
never eat this food items while you are hungry in hindi
भूख लगने पर हमें खाने की सूध नहीं होती है - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Deepika Garg

श्रीमती दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष

कई बार हमें अचनाक बहुत भूख लगती है, ऐसे में हमें जो दिखाई देता है खाने योग्य, हम उसे ही खा लेते हैं। यदि कुछ बहुत स्वादिष्ठ या पसंदीदा व्यंजन सामने हो तब तो यह भूख अपने आप ही और भी बढ़ जाती है पर भूख लगने पर हमें खाने की सूध नहीं होती है अर्थात खाने का कोई माप नहीं रहता है तब तो यह तो बहुत ही दूर की बात है कि हम इस विषय में सोचें कि हमें किस खाने से पोषक तत्व मिलेंगे और किस के सेवन से हमारा वजन बढ़ने लगेगा। सुबह और शाम के भोजन में यदि लंबा अंतराल होता है तो तय बात है कि दोपहर में एक बार जोरदार भूख लगना ही है लेकिन बहुत जरूरी है कि भूख लगने पर हमारा ध्यान हो कि किस चीज का सेवन हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए भूख लगने पर किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 



 

never eat this food items while you are hungry in hindi
चिप्स खाने से कभी भी आपका पेट नहीं भरता है - फोटो : Social media

चिप्स
अधिकतर लोग भूख लगने पर चिप्स खाते हैं पर सच तो यह है कि भूख लगने पर चिप्स खाने से कभी भी आपका पेट नहीं भरता है पर आपका वजन जरूर बढ़ने लगता है। स्वाद के कारण चिप्स खाने का आपका मन जरूर करता है लेकिन इससे शरीर को एक प्रतिशत फायदा भी नहीं होता है। यदि आपका वजन अचानक बढ़ने लगा है तो इस बात की ध्यान रखें कि एकदम भूख लगने पर आपके चिप्स का सेवन नहीं करना है। 

never eat this food items while you are hungry in hindi
स्वीटनर, एस्पार्टेम, सैचरिन और सुक्रालोज होते हैं - फोटो : social media

सोडा
कई लोग भूख लगने पर बैठे-बैठे कोल्डड्रिंक पीते हैं। यह बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। इनमें काफी मात्रा में स्वीटनर, एस्पार्टेम, सैचरिन और सुक्रालोज होते हैं जो कि पेट को नुकसान तो पहुंचाते हैं ही, साथ ही भूख को कम करने की बजाय और भी बढ़ा देते हैं। साथ ही यह शरीर में ब्लैंक कैलोरी भी बढ़ाने लगते हैं जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
never eat this food items while you are hungry in hindi
पेट की ऊपरी परत को भी इरिटेट कर सकता है - फोटो : सोशल मीडिया

चटपटा खाना
भूख लगने पर यदि समोसा, पाव-भाजी, मंचूरियन जैसी चीजें हमारे सामने हो तो हम खुद को रोक ही नहीं पाते हैं और उस अच्छे से खा लेते हैं लेकिन भूखे रहने पर अचानक इस तरह का चटपटा खाना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। तला-गला होने के कारण ये आपका वजन तो बढ़ाता ही है, साथ ही पेट की ऊपरी परत को भी इरिटेट कर सकता है जिससे कि पेट में दर्द आदि हो सकता है। 

विज्ञापन
never eat this food items while you are hungry in hindi
इसका सेवन खाली पेट बिल्कुल नहीं करना चाहिए - फोटो : Pixabay

कॉफी
कई लोग भूख लगने पर कॉफी भी पीते हैं। यह आदत बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। खाली पेट कैफीन युक्त ड्रिंक का सेवन करने से आपकी भूख मर जाती है। साथ ही पेट में ब्लोटिंग, सूजन और मितली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। यह शरीर के सिस्टम को पूरा बिगाड़ सकती है। वजन कम करने के लिए कसरत करने वालों को तो इसका सेवन खाली पेट बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। श्रीमती दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed