फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Never Reheat These Healthy Foods: इन 7 हेल्दी चीजों को दोबारा गर्म करके खाने की गलती न करें

Tue, 07 Jul 2026 12:51 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 07 Jul 2026 12:51 PM IST
सार

Never Reheat These Healthy Food Items: अगर आप भी हेल्दी फूड खाते हैं, लेकिन आपकी आदत है, इन्हें बार-बार गर्म करके खाने की तो आपको संभलने की जरूरत है। पूरी जानकारी के लिए इस लेख को आखिर तक पढ़िए। 

विज्ञापन
never reheat these healthy food items khane ki in cheejo ko dobara garm na kare disprj
इन 7 हेल्दी चीजों को दोबारा गर्म करके खाने की गलती न करें - फोटो : AI
Never Reheat These Healthy Food Items: आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं और हेल्दी डाइट को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। लेकिन कई बार अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इन्हीं में से एक है हेल्दी फूड को बार-बार गर्म करके खाना। 


अक्सर लोग समय बचाने के लिए बचे हुए खाने को दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें दोबारा गर्म करने से उनके पोषक तत्व कम हो सकते हैं और उनमें हानिकारक बदलाव भी आ सकते हैं। 

खासकर प्रोटीन, नाइट्रेट और फैट से भरपूर कुछ चीजों को बार-बार गर्म करना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं माना जाता। आइए जानते हैं ऐसे कौन-से हेल्दी फूड आइटम हैं, जिन्हें दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए और क्यों।
 
never reheat these healthy food items khane ki in cheejo ko dobara garm na kare disprj
इन 7 हेल्दी चीजों को दोबारा गर्म करके खाने की गलती न करें - फोटो : Freepik.com
1. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है। इन्हें बार-बार गर्म करने से नाइट्रेट कुछ ऐसे यौगिकों में बदल सकते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हरी सब्जियों को ताजा बनाकर ही खाएं।

 
never reheat these healthy food items khane ki in cheejo ko dobara garm na kare disprj
इन 7 हेल्दी चीजों को दोबारा गर्म करके खाने की गलती न करें - फोटो : instagram
 2. चावल

चावल को दोबारा गर्म करके खाना आम आदत है, लेकिन इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो इसमें बैसिलस सेरियस जैसे बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ये फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। बचे हुए चावल को तुरंत फ्रिज में रखें और जरूरत के अनुसार ही गर्म करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
never reheat these healthy food items khane ki in cheejo ko dobara garm na kare disprj
इन 7 हेल्दी चीजों को दोबारा गर्म करके खाने की गलती न करें - फोटो : Adobe Stock

 3. अंडा

अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। पके हुए अंडे को बार-बार गर्म करने से उसका स्वाद और टेक्सचर बदल सकता है। साथ ही, लंबे समय तक रखे अंडे खाने से बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा रहता है।

 
विज्ञापन
never reheat these healthy food items khane ki in cheejo ko dobara garm na kare disprj
इन 7 हेल्दी चीजों को दोबारा गर्म करके खाने की गलती न करें - फोटो : Adobe Stock
 4. चिकन और अन्य मीट

चिकन में प्रोटीन अधिक होता है। इसे बार-बार गर्म करने से प्रोटीन की संरचना बदल सकती है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चिकन को एक बार ही अच्छी तरह गर्म करके खाना बेहतर माना जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed