{"_id":"6a4e20979903a1cd16062fa7","slug":"barish-me-kya-na-khaye-avoid-easting-these-food-in-monsoon-season-2026-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Diet: बारिश के मौसम में बाहर ये चीजें खाने से बचें, वरना हो सकते हैं फूड पॉइजनिंग के शिकार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Monsoon Diet: बारिश के मौसम में बाहर ये चीजें खाने से बचें, वरना हो सकते हैं फूड पॉइजनिंग के शिकार
Wed, 08 Jul 2026 04:08 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:08 PM IST
सार
Monsoon Diet Tips: अगर आप बारिश के मौसम में फिट रहना चाहते हैं, पर स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं, तो ये खबर आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि इस मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन
बारिश के मौसम में बाहर ये चीजें खाने से बचें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Monsoon Diet Tips: बारिश का मौसम आते ही चटपटी चीजें खाने का मन हर किसी का करता है। लेकिन यही मौसम बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के तेजी से पनपने के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है। बारिश के दौरान खुले में रखा भोजन, दूषित पानी और साफ-सफाई की कमी फूड पॉइजनिंग का खतरा कई गुना बढ़ा सकती है। इसके कारण पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बारिश के मौसम में बाहर ये चीजें खाने से बचें
- फोटो : AI
1. गोलगप्पे (पानीपुरी)
गोलगप्पों का पानी अक्सर पहले से तैयार होकर लंबे समय तक रखा रहता है। अगर इसमें इस्तेमाल किया गया पानी साफ न हो या बर्फ दूषित हो, तो फूड पॉइजनिंग और पेट के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
2. चाट
आलू चाट, दही भल्ले और दूसरी चाट में इस्तेमाल होने वाली चटनी, दही और मसाले खुले में रखे रहते हैं। बारिश के मौसम में इनमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं, जिससे पेट खराब होने की आशंका रहती है।

3. कटे हुए फल
सड़क किनारे बिकने वाले पहले से कटे फल धूल, मक्खियों और दूषित वातावरण के संपर्क में रहते हैं। ऐसे फल खाने से बैक्टीरियल संक्रमण और फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
4. पकौड़े और तली-भुनी चीजें
बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल में बने पकौड़े, समोसे या कचौड़ी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। अधिक तला-भुना भोजन मानसून में अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या भी बढ़ा सकता है।

5. मोमोज
बाहर मिलने वाले मोमोज की स्टफिंग हमेशा ताजी हो, यह जरूरी नहीं है। यदि सब्जियां या चिकन लंबे समय तक रखा गया हो, तो उसमें हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
6. सड़क किनारे मिलने वाला जूस
खुले में तैयार किए जाने वाले जूस में इस्तेमाल होने वाला पानी, बर्फ या फल पूरी तरह स्वच्छ हों, इसकी गारंटी नहीं होती। दूषित जूस पेट के संक्रमण का कारण बन सकता है।

7. खुली मिठाइयां
बारिश के मौसम में नमी अधिक होने के कारण खुली मिठाइयां जल्दी खराब हो सकती हैं। उन पर मक्खियां बैठने से बैक्टीरिया भी आसानी से फैल सकते हैं।
8. अधपका मांस और सीफूड
अगर बाहर मांस या सीफूड अच्छी तरह नहीं पकाया गया है, तो उसमें मौजूद हानिकारक सूक्ष्मजीव फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। मानसून में इन खाद्य पदार्थों को लेकर विशेष सावधानी जरूरी है।