सब्सक्राइब करें

Health Tips: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है यह खाद्य पदार्थ, पर ज्यादातर लोग इसके लाभ से रहते हैं अनजान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Aug 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
onion benefits for heart disease and diabetes in hindi, pyaz khane ke fayde
स्वस्थ आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक - फोटो : Istock

प्राय: हम सभी के किचन में प्रयोग में लाए जाने वाले ज्यादातर मसाले-खाद्य पदार्थ आयुर्वेद के सिद्धांत पर आधारित होते हैं, विशेषज्ञ इनके सेवन को सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी मानते हैं। मसालों में प्रयोग में लाई जाने वाली कई औषधियों को गंभीर बीमारियों के इलाज तक में फायदेमंद पाया गया है, पर ज्यादातर लोग इससे होने वाले लाभ से अनजान होते हैं। इस लेख में हम प्याज की बात कर रहे हैं। सब्जियों में तड़का लगाने से लेकर, कच्चा सलाद या अन्य कई प्रकार से भोजन में इस्तेमाल किए जाने वाले प्याज का सेवन करना कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं अध्ययनों में पाया गया है कि प्याज का रोजाना सेवन करना आपमें कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को भी कम करने में मदद कर सकता है।



प्याज में कई प्रकार के विटामिन्स और यौगिक होते हैं जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी हो सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला कार्बनिक सल्फर यौगिक शारीरिक कार्यप्रणाली के लिए महत्वपूर्ण होता है। कार्बनिक सल्फर यौगिक शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है।

आइए प्याज से होने वाले अन्य फायदों के बारे में जानते हैं। 

onion benefits for heart disease and diabetes in hindi, pyaz khane ke fayde
प्याज खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

एंटीबैक्टीरियल है प्याज

प्याज संभावित रूप से खतरनाक बैक्टीरिया से लड़ सकता है। एस्चेरिचिया कोलाई (ई कोलाई), स्यूडोमोनास एरुगिनोसा, स्टैफिलोकोकस ऑरियस (एस ऑरियस) और बैसिलस सेरेस जैसे बैक्टीरिया के खिलाफ प्याज को प्रभावी पाया गया है। अध्ययनों में पाया गया है कि प्याज में क्वेरसेटिन होता है जो बैक्टीरिया से मुकाबले में विशेष भूमिका निभा सकता है। प्याज का नियमित सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 

onion benefits for heart disease and diabetes in hindi, pyaz khane ke fayde
हृदय की समस्याओं में प्याज के फायदे - फोटो : iStock

हृदय की बीमारियों में फायदेमंद

प्याज का सेवन हृदय से संबंधित समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है। प्याज में एंटीऑक्सिडेंट्स और आवश्यक यौगिक होते हैं जो सूजन और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करते हैं। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी प्याज खाने के लाभ हैं, जो हृदय रोग के जोखिम से आपको बचाने में सहायक होता है।

प्याज में पाया जाने वाला क्वेरसेटिन एक फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट है जो शक्तिशाली एंटी-इंफ्लामेटरी होता है और हाई ब्लड प्रेशर जैसे हृदय रोग के जोखिम वाले कारकों को कम करने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
onion benefits for heart disease and diabetes in hindi, pyaz khane ke fayde
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : iStock

डायबिटीज में लाभकारी

अध्ययनों में पाया गया है कि प्याज का सेवन करना डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। प्याज खाने से रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जो विशेष रूप से मधुमेह वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। टाइप-2 डायबिटीज वाले 42 लोगों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि 100 ग्राम ताजा लाल प्याज खाने से चार घंटे (23) के बाद फास्टिंग ब्लड शुगर के स्तर में लगभग 40 मिलीग्राम/ डीएल की कमी आ सकती है।

विज्ञापन
onion benefits for heart disease and diabetes in hindi, pyaz khane ke fayde
बालों में प्याज का रस लगाने के लाभ - फोटो : istock

बालों के लिए फायदेमंद है प्याज

प्याज के रस में सल्फर होता है जो बालों को पतला होने और टूटने से रोकता है। प्याज का रस बालों को घना बनाने में  भी मदद करता है। प्याज का रस सल्फर की मदद से बालों के रोम को पोषण देता है। कुछ क्लीनिकल रिसर्च में यह भी पाया गया है कि प्याज का रस नए बालों को लाने में भी सहायक हो सकता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed