फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी तो खाने के तेल में कर लें बदलाव, वेट लॉस करना भी होगा आसान

Tue, 25 Mar 2025 09:48 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 25 Mar 2025 09:48 AM IST
सार

मूंगफली के तेल में ओलिक एसिड नामक एक फैटी एसिड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करता है, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम हो जाता है।

विज्ञापन
peanut and olive oil Health Benefits good for heart health know best eating oil for heart health
हृदय स्वास्थ्य के लिए खान-पान में सुधार - फोटो : Adobe stock

हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। अगर आपका खान-पान या दिनचर्या ठीक नहीं है तो इसके कारण हृदय की समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से दुनियाभर में हृदय से संबंधित समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, इसे ध्यान में रखते हुए कम उम्र से ही सभी लोगों को बचाव के उपाय शुरू कर देने चाहिए। 



आहार में हरी सब्जियां और मौसमी फलों के साथ कुछ और चीजों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। खाने में आप कौन से तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं इसका भी सेहत पर सीधा असर होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ खाने में मूंगफली या ऑलिव ऑयल को शामिल करने की सलाह देते हैं।

आइए जानते हैं कि इसके क्या लाभ हो सकते हैं?

peanut and olive oil Health Benefits good for heart health know best eating oil for heart health
हृदय को कैसे रखें हेल्दी - फोटो : Freepik.com

खाने के तेल में करें बदलाव

सेहत के लिए मूंगफली का तेल बहुत फायदेमंद और पौष्टिक होता है। इस तेल में विटामिन-ई एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करने के साथ-साथ आपको सेहतमंद भी बनाए रखता है। मूंगफली के तेल में ओलिक एसिड नामक एक फैटी एसिड होता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। इतना ही नहीं इस तेल में स्टीयरिक एसिड, पामिटिकएसिड भी पाए जाते हैं, जो हृदय की धमनियों में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाए रखने में सहायता करता है।

peanut and olive oil Health Benefits good for heart health know best eating oil for heart health
मूंगफली का तेल - फोटो : Freepik.com
मूंगफली के तेल के फायदे

अध्ययनों से पता चलता है कि मूंगफली के तेल में मौजूद ओलिक एसिड नामक फैटी एसिड होता है कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करता है, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम हो जाता है। वहीं इसमें मौजूद एंटीस्पास्मोडिक, फ्लेवोनॉइड्स, फोलेट्स और मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाचन तंत्र में शुगर के एब्जॉर्शन को धीमा करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाते हैं। इससे डायबिटीज में भी लाभ मिलता है। मूंगफली का तेल मोटापे की समस्याओं से निजात दिलाने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है, जिससे भी आपको हार्ट हेल्थ में लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
peanut and olive oil Health Benefits good for heart health know best eating oil for heart health
हृदय रोग - फोटो : Freepik.com

क्या कहती हैं विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ अंशु चौहान कहती हैं मंगफली के तेल की सीमित मात्रा ही स्वास्थ्य के लिए उपयोगी मानी जाती है। इस तेल का सीमित मात्रा में सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है और चयापचय भी ठीक बना रहता है। हार्ट हेल्थ को ठीक रखने के साथ मोटापे को कम करने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। 

मूंगफली के साथ ऑलिव ऑयल का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
peanut and olive oil Health Benefits good for heart health know best eating oil for heart health
खाने के लिए सबसे फायदेमंद तेल - फोटो : Freepik.com

ऑलिव ऑयल के स्वास्थ्य लाभ

दुनिया के कई देशों में ऑलिव ऑयल की डिमांड बढ़ी है, इसे अध्ययनों में हृदय की सेहत के लिए काफी फायदेमंद पाया गया है। हृदय को स्वस्थ रखने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ऑलिव ऑयल आपकी रक्त वाहिकाओं की रक्षा करता है। इससे रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का जोखिम भी कम होता है। हृदय रोगों से सुरक्षित रहने के लिए शोधकर्ता सभी लोगों को ऑलिव ऑयल का सेवन करने की सलाह देते हैं। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed