सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अलर्ट: डेंगू से रिकवरी के बाद भी लंबे समय तक बनी रह सकती हैं ऐसी समस्याएं, जानिए कैसे करें बचाव?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 25 Nov 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
post dengue complications, symptoms that may linger on post recovery
पोस्ट डेंगू के लक्षण - फोटो : iStock

Medically Reviewed by-


डॉ सौरभ गुप्ता
(इंटेंसिव केयर)
लखनऊ


राजधानी दिल्ली सहित देश के कई अन्य राज्यों में डेंगू के बढ़े मामलों ने लोगों को चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के बाद डेंगू के केस के चलते स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा दवाब देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मच्छरों के काटने के कारण होने वाली यह बीमारी कुछ स्थितियों में जानलेवा हो सकती है। इसके अलावा डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स कम हो जाने के कारण शरीर में कई गंभीर जटिलताएं पैदा हो सकती हैं, जिसका असर लंबे समय तक भी बना रह सकता है।

डेंगू को ठीक करने का वैसे तो कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, इसके लक्षणों को कम करने के लिए दवाइयां दी जाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू से ठीक हो जाने के बाद भी कुछ लोगों में लंबे समय तक कई लक्षण बने रह सकते हैं। डेंगू के वायरस के जड़ से खत्म हो जाने के बाद भी शरीर में कुछ ऐसी समस्याएं छोड़ जाते हैं जिनसे आपको लंबे समय पर पऱेशान रहना पड़ सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ लक्षणों और बचाव के बारे में जानते हैं। 

Trending Videos
post dengue complications, symptoms that may linger on post recovery
डेंगू से ठीक होने के बाद की दिक्कतें - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
अमर उजाला से बातचीत में इंटेंसिव केयर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सौरभ गुप्ता बताते हैं, वैसे तो डेंगू से ठीक होने के बाद इससे संबंधित लक्षणों का होना बहुत ही कम देखा जाता है, हालांकि जिन लोगों को पहले से ही कोमारबिडिटी या कमजोर इम्यूनिटी की समस्या है, उनमें इस तरह के मामले देखे जा सकते हैं। जो लोग हाल फिलहाल डेंगू से ठीक होकर लौटे हैं उन्हें इन बातों और लक्षणों पर विशेष निगरानी रखनी चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
post dengue complications, symptoms that may linger on post recovery
थकान को कैसे दूर करें - फोटो : iStock

बहुत अधिक थकान और कमजोरी महसूस होना
डेंगू से रिकवरी के बाद ज्यादातर लोगों में लंबे समय तक थकान और कमजोरी महसूस होने की समस्या देखी जा रही है।  डॉ सौरभ बताते हैं, डेंगू के दौरान लोगों को लंबे समय तक 102-104 डिग्री फ़ारेनहाइट तक बुखार रहता है। इसके अलावा प्लेटलेट्स कम होने की स्थिति में शरीर पर और भी नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इन वजहों से थकान और कमजोरी की समस्या कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। इसके अलावा, चूंकि संक्रमण से लड़ने से प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए व्यक्ति को बार-बार संक्रमण होने का भी खतरा हो सकता है।

post dengue complications, symptoms that may linger on post recovery
बालों का झडना - फोटो : iStock

बालों के झड़ने की समस्या
कोविड-19 से ठीक हो रहे मरीजों में बालों के झड़ने की समस्या देखी गई थी, इसी तरह से डेंगू के संक्रमण के बाद भी लोगों को इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। जिन लोगों में डेंगू का असर गंभीर होता है उनमें रिकवरी के बाद बालों के झड़ने की समस्या देखने को मिल सकती है। डेंगू की दवाओं का दुष्प्रभाव के रूप में लोगों को एलोपीसिया तक की भी समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
post dengue complications, symptoms that may linger on post recovery
शरीर में बनी रह सकती है दर्द की समस्या - फोटो : iStock
ऐसे लक्षणों से भी रहें सावधान
डॉक्टर बताते हैं डेंगू से रिकवरी के बाद लोगों को लंबे समय तक जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, वजन कम होने, भूख न लगने और चक्कर आने जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। यही कारण है कि रिकवरी के बाद लोगों को कुछ महीनों तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed