Post Dengue Weakness Remedy: डेंगू एक ऐसी बीमारी है जो सिर्फ बुखार तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि ठीक होने के बाद भी शरीर को लंबे समय तक कमजोर बनाए रखती है। इस बीमारी के दौरान शरीर में प्लेटलेट काउंट तेजी से गिरता है और शरीर में पानी, ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्वों की भारी कमी हो जाती है। यही कारण है कि डेंगू से उबरने के बाद भी लोगों को अक्सर थकान, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और भूख न लगने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
Dengue: डेंगू से ठीक होने के बाद हो रही है कमजोरी? रिकवरी के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये चार सुपरफूड्स
Dengue Recovery Superfoods:अक्सर डेंगू से ठीक होने के बाद भी कई दिनों तक शरीर में कमजोरी, थकान और जोड़ों में दर्द बना रहता है। ऐसे में अपनी डाइट में कुछ खास सुपरफूड्स को शामिल कर आप रिकवरी की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारियल पानी
डेंगू के बाद रिकवरी के लिए सबसे जरूरी है शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखना। ऐसे में, नारियल पानी एक बेहतरीन सुपरफूड है। यह प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और बुखार के दौरान हुई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।
नारियल पानी पेट के लिए भी हल्का होता है और आसानी से पच जाता है, जिससे यह रिकवरी के दौरान होने वाली गैस्ट्रिक समस्याओं से बचाता है।
पपीता
डेंगू में प्लेटलेट्स का गिरना एक बड़ी चिंता होती है। इस समस्या से निपटने के लिए पपीता बेहद फायदेमंद माना जाता है। पपीता फल के रूप में बहुत पौष्टिक होता है। यह विटामिन ए, सी और ई का अच्छा स्रोत है और इसमें पैपेन नामक एंजाइम होता है जो पाचन में सहायक होता है।
ये भी पढ़ें- Acidity: क्या आपको भी अक्सर होती है एसिडिटी की समस्या? अपनाएं ये चार घरेलू उपाय, मिलेगा आराम
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां भी डेंगू से रिकवरी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। पालक, मेथी, और चुकंदर के पत्ते जैसी सब्जियों में आयरन, विटामिन के और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: छोटा कदम पर बड़े फायदे, आहार में कॉपर वाली चीजें जरूर करें शामिल; जानिए इसके लाभ
ड्राई फ्रूट्स
डेंगू के बाद कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए शरीर को तुरंत ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है। इसके लिए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट, खजूर और किशमिश एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये ऊर्जा का एक केंद्रित स्रोत होते हैं और इनमें हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। विशेषतौर पर बादाम और अखरोट दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हें आप नाश्ते में या दिन के बीच में स्नैक के रूप में ले सकते हैं ताकि शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहे।