Protein Intake Precautions: आजकल बॉडी बनाने और फिटनेस के जुनून में कुछ लोग प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल एक फैशन की तरह कर रहे हैं। जिम जाने वाले लगभग हर व्यक्ति के डाइट प्लान में प्रोटीन सप्लीमेंट शामिल होता है, जिसे वे बिना सोचे-समझे, जरूरत से ज्यादा मात्रा में लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह 'गटागट' प्रोटीन आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाय गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है?
Fitness Tips: बॉडी बनाने के चक्कर में गटागट प्रोटीन पाउडर तो नहीं पी रहें आप, संभल जाएं वरना गई किडनियां!
आज के समय में बहुत से लोग प्रोटीन पाउडर का सेवन कर रहे हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अधिकतर लोग इसके साइड इफेक्ट्स से अनजान हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनो एसिड की जांच है जरूरी
प्रोटीन पाउडर खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि उसमें संतुलित मात्रा में अमीनो एसिड रहे। अमीनो एसिड प्रोटीन के बिल्डिंग ब्लॉक्स होते हैं और आपकी मांसपेशियों की सही रिकवरी और निर्माण के लिए इनका संतुलित मात्रा में होना बेहद महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें- Cough Syrup: कौन सा कफ सिरप आपके लिए सही है? खरीदने से पहले लेबल पर चेक करें ये चीजें
पाचन एंजाइम का ध्यान रखें
अगर आपको अक्सर ब्लोटिंग या पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, तो ध्यान दें कि आपके प्रोटीन पाउडर में पाचन में मदद करने वाले एंजाइम मौजूद हों। ये एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने और उसे शरीर द्वारा अवशोषित करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: वायरल बुखार और जुकाम ठीक होने के बाद तुरंत न करें ये गलतियां, वरना फिर से बढ़ सकती है बीमारी
हानिकारक केमिकल से बचें
बाजार में बिक रहे कई सप्लीमेंट्स में एस्टेरॉइड जैसे हानिकारक केमिकल हो सकते हैं। इनसे बचने के लिए डिब्बे पर लिखे पोषक तत्वों और सामग्री की लिस्ट को ध्यान से जांचें। शुद्धता के लिए हमेशा प्रतिष्ठित ब्रांडों पर ही भरोसा करें। बाजार में व्हे प्रोटीन, सोया प्रोटीन, प्लांट प्रोटीन जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं, आपके लिए कौन-सा बेस्ट है इसके बारे में विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।
इन दिनों कई कंपनियों के नकली प्रोडक्ट्स भी बाजार में बिक रहे हैं, जिनमें सस्ते और हानिकारक केमिकल हो सकते हैं। ऐसे में प्रोटीन पाउडर खरीदते समय डिब्बे पर दिए गए कोड को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से वेरिफाई जरूर करें। यह नकली और हानिकारक उत्पादों से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका है।