फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: करवा चौथ पर दिनभर का रखा है उपवास, व्रत खोलते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

Fri, 10 Oct 2025 08:54 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 10 Oct 2025 08:54 PM IST
सार

Karwa chauth 2025: आज जो भी महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखीं हैं, उनमें से कई महिलाओं के मन में एक बड़ा सवाल है कि व्रत खोलते समय सबसे क्या खाना ठीक रहेगा। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth fast avoid these mistakes while breaking the fast vrat kholte samay sabse pahle kya khayen
करवा चौथ 2025 - फोटो : Amar Ujala

What to Eat First After Karwa Chauth Fasting: करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है, जिसमें महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। चांद को अर्घ्य देने और पूजा के बाद जब व्रत खोला जाता है, तो यह समय जितना खुशी का होता है, उतना ही शारीरिक रूप से नाजुक भी होता है।



दिन भर भूखे-प्यासे रहने के कारण हमारा पाचन तंत्र धीमा पड़ चुका होता है, और शरीर में पानी और ग्लूकोज का स्तर बेहद कम होता है। ऐसे में व्रत खोलते समय की गई छोटी सी गलती भी आपके पेट को खराब कर सकती है, एसिडिटी बढ़ा सकती है, अचानक ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकती है और संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

इसलिए शरीर को सामान्य स्थिति में लाने के लिए यह जरूरी है कि आप खाने-पीने की शुरुआत धीरे-धीरे और सोच-समझकर करें। उपवास के बाद अपनी सेहत को प्राथमिकता देना उतना ही जरूरी है जितना कि पूरी श्रद्धा से व्रत रखना। व्रत खोलने की जल्दबाजी में भारी या अनहेल्दी चीजें खाकर अपनी सेहत खराब न करें।

Karwa Chauth fast avoid these mistakes while breaking the fast vrat kholte samay sabse pahle kya khayen
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock

व्रत खोलते ही तुरंत भारी खाना न खाएं
दिनभर के उपवास के बाद सबसे बड़ी गलती यह होती है कि महिलाएं भूख लगने पर तुरंत ही पूरी, मिठाई, या तली-भुनी चीजें खा लेती हैं। इससे पाचन तंत्र पर अचानक दबाव पड़ता है, जिससे एसिडिटी, पेट दर्द और ब्लोटिंग हो सकती है। व्रत खोलने की शुरुआत हमेशा हल्के और तरल पदार्थों से करनी चाहिए।

Karwa Chauth fast avoid these mistakes while breaking the fast vrat kholte samay sabse pahle kya khayen
चीनी खाने से परहेज करें - फोटो : Freepik.com

मीठा खाने से परहेज करें
व्रत खोलते समय, सबसे पहले सादा पानी पीएं, आप चाहें तो गुनगुना पानी या नींबू पानी भी पी सकती हैं। इसके तुरंत बाद बहुत अधिक मीठी चीजें जैसे एक साथ कई मिठाईयां न खाएं। इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है।


ये भी पढ़ें-Fitness Tips: बॉडी बनाने के चक्कर में गटागट प्रोटीन पाउडर तो नहीं पी रहें आप, संभल जाएं वरना गई किडनियां!
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth fast avoid these mistakes while breaking the fast vrat kholte samay sabse pahle kya khayen
नारियल पानी - फोटो : Freepik.com
शुरुआत तरल पदार्थों से करें
सादा पानी के अलावा उपवास खोलने की शुरुआत नारियल पानी, छाछ, या फलों के ताजे जूस से करें। ये न केवल शरीर को तुरंत हाइड्रेशन देते हैं, बल्कि धीरे-धीरे पाचन तंत्र को भोजन के लिए तैयार भी करते हैं। व्रत खोलने के लगभग 20-30 मिनट बाद ही ठोस आहार लेना शुरू करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Dengue: डेंगू को हल्के में लेने की न करें भूल, लिवर-किडनी जैसे अंग हो सकते हैं फेल; डॉक्टरों ने किया सावधान
विज्ञापन
Karwa Chauth fast avoid these mistakes while breaking the fast vrat kholte samay sabse pahle kya khayen
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
सही आहार लें और धीरे-धीरे खाएं
व्रत तोड़ने के लिए ताजा फल, दही, या मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स (भिगोए हुए बादाम) सबसे बेहतर विकल्प हैं। इसके बाद रात के भोजन में कम तेल वाली सब्जियां और रोटी खाएं। खाने को अच्छी तरह चबाकर और धीरे-धीरे खाएं, ताकि पाचन प्रक्रिया सामान्य बनी रहे।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed