पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Periodontitis: कहीं आपको भी तो नहीं हो गया है पायरिया? मुंह में ये दिक्कतें हैं तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Mon, 06 Jul 2026 08:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Jul 2026 08:30 AM IST
सार

अधिकांश लोग पायरिया को केवल दांतों से जुड़ी मामूली परेशानी मानते हैं, लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। यह बीमारी धीरे-धीरे मसूड़ों, दांतों को पकड़कर रखने वाली हड्डियों और आसपास के ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है। 

विज्ञापन
pyorrhea Periodontitis causes symptoms and health risk know pyorrhea kyu hota hai
मुंह की समस्याओं पर दें ध्यान - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या ब्रश करते समय आपके मसूड़ों में दर्द रहता है और खून भी निकलता है? मुंह से अक्सर बदबू आती रहती है? अगर हां तो तुरंत डॉक्टर से इसकी जांच करा लें, कहीं ये पायरिया का संकेत तो नहीं है? 



पायोरिया को मेडिकल का भाषा में पेरियोडोंटाइटिस भी कहा जाता है। ये मसूड़ों और दांतों की हड्डियों में होने वाला एक गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन है। अक्सर लोग पायरिया को केवल दांतों से जुड़ी मामूली बीमारी मानते हैं, लेकिन यह धीरे-धीरे मसूड़ों, दांतों को हड्डियों और आसपास के ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है।

अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया था कि किस तरह से मुंह के संक्रमण हृदय रोग और फेफड़ों के लिए भी दिक्कतें बढ़ाने वाले हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको दांतों-मसूड़ों में कुछ समय से दिक्कत बनी हुई तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच और इलाज जरूर करा लें।  

pyorrhea Periodontitis causes symptoms and health risk know pyorrhea kyu hota hai
दांत और मसूड़ों में दर्द की समस्या - फोटो : Adobe Stock

पेरियोडोंटाइटिस की समस्या

पेरियोडोंटाइटिस का संक्रमण दांतों से होते हुए मसूड़ों से नीचे पहुंचकर दांतों की हड्डियों को नुकसान पहुंचाने लगता है। इससे धीरे-धीरे मसूड़े कमजोर होने लगते हैं और दांत गिर भी सकते हैं। 

पायरिया के शुरुआती दौर में लक्षण अक्सर बहुत हल्के होते हैं। अक्सर लोग मसूड़ों से खून आने, मुंह की बदबू या हल्का दर्द जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर महीनों तक टालते रहते हैं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसलिए मुंह की दिक्कतों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है।

 

  • ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आना, मसूड़ों में सूजन, मुंह से लगातार बदबू आती है तो अलर्ट हो जाएं।
  • कई लोगों में मसूड़ों और दांतों के बीच गैप बनने लगता है। 
  • यदि दांत हिलने लगें या चबाते समय दर्द महसूस हो तो ये संक्रमण बढ़ने का संकेत हो सकता है।
pyorrhea Periodontitis causes symptoms and health risk know pyorrhea kyu hota hai
ओरल हेल्थ पर दें ध्यान - फोटो : Adobe stock Images

क्यों होती है पायरिया की समस्या?

डॉक्टर कहते हैं, पायरिया होने का मुख्य कारण मुंह की सफाई में कमी को माना जाता है। जब दांतों और मसूड़ों पर बैक्टीरिया की चिपचिपी परत जम जाती है तो यह संक्रमण का रूप ले लेती है।
 

  • खराब ओरल हाइजीन के अलावा धूम्रपान-तंबाकू की आदत भी खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है।
  • इसके अलावा डायबिटीज, इम्युनिटी की समस्या, हार्मोनल बदलाव और विटामिन सी की कमी भी इसके जोखिम को बढ़ाते हैं। 
  • जो लोग नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉस नहीं करते, उनमें भी यह बीमारी तेजी से बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pyorrhea Periodontitis causes symptoms and health risk know pyorrhea kyu hota hai
मुंह की साफ-सफाई पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

पायरिया हो जाए तो क्या करें?

यदि मसूड़ों से लगातार खून आए, बदबू बनी रहे या दांत हिलने लगें तो तुरंत दंत चिकित्सक से संपर्क करें। डॉक्टर स्केलिंग, रूट प्लानिंग और दवाओं की मदद से संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके अलावा नमक के गुनगुने पानी से कुल्ला, सही तरीके से ब्रश करना और फ्लॉस करना मसूड़ों की सफाई में मदद कर सकते हैं। 
 

  • दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करें।
  • हर 6 महीने में डेंटल चेकअप कराएं, ताकि दांतो की समस्याओं का समय रहते पता किया जा सके। 
  • शुरुआती इलाज से दांत बचाए जा सकते हैं और जटिलताओं का खतरा कम किया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed